Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Welcome To The Jungle: जंगल में मंगल करती नजर आई Akshay Kumar की 'मंडली', सेलिब्रेशन सॉन्ग हुआ आउट

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 01:41 PM (IST)

    अक्षय कुमार की अपमकिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल का लेटेस्ट सॉन्ग दीवाने हैं मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल का एक और गाना रिलीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    वेलकम टू द जंगल का एक और गाना रिलीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. चर्चा में फिल्म वेलकम टू द जंगल

    2. मूवी का एक नया गाना हुआ रिलीज

    3. अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अक्षय कुमार का नाम इस वक्त उनकी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर चर्चा में बना हुआ है। जैसे इस कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, ठीक वैसे-वैसे मेकर्स इसको लेकर कुछ न कुछ अपडेट दे रहे हैं। 

    शानदार ट्रेलर के बाद अब मेकर्स की तरफ से वेलकम टू द जंगल का एक और नया गाना रिलीज कर दिया गया है, जोकि सेलिब्रेशन एंथम के तौर पर धूम मचाने के लिए तैयार है। 

    रिलीज हुआ वेलकम टू द जंगल का नया गाना

    बुधवार को वेलकम टू द जंगल के निर्माताओं की तरफ से ये जानकारी दी गई थी कि फिल्म का अगला गाना दीवाने हैं (Deewane Hain) गुरुवार को रिलीज किया जाएगा और अब तय समयानुसार मल्टी स्टारर इस मूवी का ये लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है, जिसका वीडियो अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें- Welcome to the Jungle में 19 साल बाद लौटा 250 मिलियन व्यूज वाला यह गाना, Youtube पर मचा रहा है तहलका

    welcome to the jungle

    वेलकम टू द जंगल के दीवाने गाने को देखने पर ये साफ पता चल रहा है कि ये जश्न के माहौल पर फिल्माया गया गीत है, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट एक साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। रंग-बिरंगे विजुअल्स, मस्ती, अपनापन और साथ मिलकर जश्न मनाने का जो माहौल इसमें दिखता है, वह पुराने बॉलीवुड के उन गानों की याद दिलाता है, जहां फोकस सिर्फ डांस नहीं बल्कि लोगों के साथ मिलकर खुशियां मनाने पर होता था।

    इस गाने को आनंद राज आनंद और अमृता फडणवीस ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक प्रोडक्शन विक्रम नागी ने किया है, जबकि अरेंजमेंट प्रकाश पीटर्स ने तैयार किए हैं। गाने के संगीतकार, गीतकार और गायक आनंद राज आनंद का कहना है कि उनका मकसद किसी ट्रेंड को फॉलो करना नहीं था, बल्कि ऐसा गाना बनाना था जिससे लोग पहली बार सुनते ही जुड़ जाएं।

    गाने की शुरुआत में फियोनी शाह की मासूम आवाज सुनाई देती है। वहीं बैकिंग वोकल्स में काव्या-कृति, जूही एम, साकेत बैरोलिया, सनी शर्मा, आशुतोष शर्मा, अभिषेक मुखर्जी, पल्लवी रॉय और तान्या माथुर की आवाजें भी शामिल हैं।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल 

    निर्देशक अहमद खान की फिल्म वेलकम टू द जंगल की आधिकारिक घोषणा 3 साल पहले हुई थी। इस दौरान फिल्म की कई रिलीज डेट का एलान हुआ और फिर उनमें बदलाव किया गया। लेकिन अब ये मूवी पूरी तरह से रिलीज के लिए तैयार है और 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगा। 

    यह भी पढ़ें- '25 एक्टर्स ले लोगे लेकिन मजनू भाई जैसा...' क्या वाकई Nana Patekar ने वेलकम टू द जंगल पर कसा तंज? वायरल हुआ पोस्ट