Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मेरे सारे पैसे खा गया', हर दिन हेलीकॉप्टर से सेट पर आते थे Akshay Kumar? फराह ने 'तीस मार खां' का खोला ये राज

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 02:05 PM (IST)

    अक्षय कुमार अपने टाइम के पक्के माने जाते हैं, लेकिन हाल ही में फराह खान ने अभिनेता पर पैसे खाने का आरोप लगाते हुए बताया कि कैसे वह हर दिन हेलीकॉप्टर स ...और पढ़ें

    तीस मार खां में अक्षय की वजह से उड़े फराह खान के पैसे/ फोटो- Imdb

    तीस मार खां में अक्षय की वजह से उड़े फराह खान के पैसे/ फोटो- Imdb

    HighLights

    1. शूटिंग डेट पर रोज हेलीकॉप्टर से पहुंचते थे अक्षय कुमार

    2. मुंबई से 2 घंटे दूर इस लोकेशन पर हुई थी शूटिंग

    3. फराह खान ने खोला 'तीस मार खां' के सेट का राज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मैं हूं ना से डायरेक्टर के रूप में अपनी शुरुआत करने वाली फराह खान ने करियर में 'ओम शांति ओम' जैसी सफल फिल्म दी। शाह रुख खान संग दो बैक टू बैक हिट देने के बाद फराह खान ने 'तीस मार खां' के लिए अक्षय कुमार संग टीमअप किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई।

    अब हाल ही में फराह खान ने अक्षय कुमार-कटरीना कैफ की कॉमेडी फिल्म 'तीस मार खां' से वह किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर खिलाड़ी कुमार के फैंस भी पूरी तरह से दंग रह गए।

    रोज हेलीकॉप्टर से ट्रेवल करते थे अक्षय कुमार 

    भूत बंगला थिएटर के बाद अब नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हो चुकी है। जहां दर्शकों का मूवी को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हाल ही में फराह खान ने प्रियदर्शन-अक्षय कुमार और राजपाल यादव से बातचीत के दौरान बताया 'तीस मार खां' में खिलाड़ी के सेट पर समय पर पहुंचने का किस्सा सुनाया।

    फराह ने कहा, "हमने मुंबई से दूर 'मालशेज' में कॉमेडी ड्रामा फिल्म की शूटिंग की थी। वहां पर सभी का कॉल टाइम 8 बजे का था। सभी वहीं पर रह रहे थे, क्योंकि वह जगह मुंबई से ढाई घंटे दूर थी, लेकिन अक्षय कुमार हर दिन पैकअप के बाद घर जाता था और अगली सुबह 7: 45 तक सेट पर पहुंच जाता था।

    यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार संग नहीं बनेगी Tees Maar Khan 2! फराह खान का बड़ा बयान करेगा हैरान

    akshay kumar-farah khan  (1)

    मेरे सारे पैसे खा गया- फराह खान

    फराह खान की ये बात सुनकर राजपाल यादव शॉक्ड रह गए। अक्षय ने उन्हें टीज करते हुए कहा, "बताओ ये कैसे हुआ?, यह सुनकर राजपाल क्लूलेस थे, जिसके बाद अक्की ने कहा, "मैं हर दिन हेलीकॉप्टर से आता था।" अक्षय की ये बात सुनकर तुरंत फराह ने दिल का हाल सुनाते हुए कहा, "मेरी लाइफ में पहली बार मैंने किसी एक्टर को टैक्सी की तरह हेलीकॉप्टर से ट्रेवल करते हुए देखा था, लेकिन ये बात है कि अक्षय हमेशा टाइम पर आया है।"

    खबरें और भी

    akshay kumar-farah khan

    अक्षय ने फराह की खिंचाई करते हुए कहा, "यह किसी के लिए प्रॉब्लम कैसे हो सकता है? खिलाड़ी की ये बात सुनकर फराह खान खुद को नहीं रोक पाईं और कहा, "मेरे लिए था ना, क्योंकि मैं मूवी की प्रोड्यूसर थी। मेरे सारे पैसे खा गया ये।" उनकी बात सुनकर अक्षय ने पलटवार करते हुए कहा, "मेरे पैसे कहां गए, उस फिल्म से सबसे ज्यादा आपकी ( फराह खान) की कमाई हुई है।" आपको बता दें कि आज भले ही तीस मार खां कल्ट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी हो, लेकिन उस समय पर मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 84 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

    यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की डिजास्टर फिल्मों के लिए फराह खान ने किया रोस्ट, 'खिलाड़ी कुमार' ने दबोच लिया गला