अक्षय कुमार संग नहीं बनेगी Tees Maar Khan 2! फराह खान का बड़ा बयान करेगा हैरान
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म तीस मार खां के सीक्वल को लेकर निर्दशक फराह खान का बड़ा बयान सामने आया है। ...और पढ़ें
-1779182055511_m.webp)
तीस मार खां पर बोलीं फराह (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
चर्चा में तीस मार खां का सीक्वल
फराह खान ने आया बड़ा बयान
अक्षय कुमार की फिल्म पर बोलीं डायरेक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म तीस मार खां के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। फिल्ममेकर फराह खान इस कल्ट मूवी के दूसरे पार्ट की मेकिंग को लेकर पहले ही खुलासा कर चुकी हैं।
बीच में ये खबर सामने आई थी कि वह अक्षय संग तीस मार खां 2 को नहीं बनाने जा रही हैं, बल्कि किसी ओर सुपरस्टार संग फराह इसे पूरा करेंगी। अब इस मामले को लेकर फराह खान की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है और उन्होंने स्पष्ट किया है कि क्या वाकई तीस मार खां 2 किसी और के साथ बन रही है या नहीं।
तीस मार खां 2 पर फराह खान का रिएक्शन
साल 2010 में प्रदर्शित फिल्म तीस मार खां में कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ और अक्षय खन्ना को निर्देशित किया था। फिल्म में अभिनेता और होस्ट मनीष पाल भी मेहमान भूमिका में थे। पिछले दिनों इस फिल्म की सीक्वल बनने की भी खबरें आईं, जिसमें दावा किया गया कि फराह, तीस मार खां की सीक्वल अभिनेता शाह रुख खान के साथ बना रही हैं।
यह भी पढ़ें- 16 साल पहले डिजास्टर हुई कॉमेडी फिल्म, डायरेक्टर को आने लगे थे पैनिक अटैक; 6 दिन तक कमरे में रहीं बंद

हालांकि, अब फराह ने अपने यूट्यूब शो में ऐसी किसी भी संभावना से इनकार किया है। दरअसल, फराह अपने शो के लिए मनीष पाल के घर पहुंची थीं। उसी समय मनीष की पत्नी संयुक्ता पाल ने फराह से पूछा कि सुना है आप इसकी सीक्वल भी बना रही हैं।
खबरें और भी

इस पर फराह ने कहा कि पता नहीं यह (खबर) क्यों आई। मुझे नहीं पता कि शाह रुख मेरे साथ क्यों बनाएगा तीस मार खां की सीक्वल? इस पर संयुक्ता कहती हैं कि उन्होंने तो आपको उसकी कहानी भी दे दी है। इस पर फराह कहती हैं कि अगर कहानी लिखी जा चुकी है तो मुझे भी दे दो।
मैं हूं ना का सीक्वल भी चर्चा में
बीते दिनों में सिनेमाई गलियारों में ये खबर भी सामने आई थी कि जल्द ही फराह खान निर्देशन के फील्ड में वापसी करने जा रही हैं और वह अपनी कल्ट मूवी मैं हूं ना 2 को भी बनाएंगी, जिसमें शाह रुख खान अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। हालांकि, इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।