Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Akshay Kumar की ये 7 फिल्में जिन्हें टीवी पर देखकर भी नहीं भरता मन, तीसरी वाली है जबरा ब्लॉकबस्टर

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 07:58 PM (IST)

    Akshay Kumar Best Movies: अक्षय कुमार की ऑल टाइम कल्ट मूवीज ने थिएटर्स के साथ-साथ टीवी पर भी खूब धमाल मचाया है। यहां देखिए एक्टर की टॉप 7 बेस्ट मूवीज ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार की बेस्ट मूवीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    अक्षय कुमार की बेस्ट मूवीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं और दे रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में कीं जो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होने के साथ-साथ कल्ट भी हैं। यह फिल्में चाहे जितनी बार देखी जाएं, आपको बोरियत नहीं होगी।

    यहां हम आपको अक्षय कुमार की 7 कल्ट मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे 10 बार भी देखा जाए तो आप बोर नहीं हो सकते हैं। इन्हें थिएटर्स के बाद टीवी पर भी खूब पसंद किया गया। इनमें तीसरा वाला सबसे ज्यादा पॉपुलर है। यहां देखिए लिस्ट...

    भूल भुलैया (Bhool Bhulaiyaa)

    2007 में रिलीज हुई प्रियदर्शन निर्देशित भूल भुलैया हॉरर और कॉमेडी का डोज देने वाली फिल्म थी, जो न केवल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, बल्कि यह सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, शाइनी आहूजा, असरानी और परेश रावल ने अहम भूमिका निभाई थीं।

    Akshay Kumar Movie

    गरम मसाला (Garam Masala)

    2005 में आई कॉमेडी फिल्म गरम मसाला भी अक्षय कुमार की बेस्ट मूवीज में से एक हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी प्रियदर्शन ने ही किया था। फिल्म में जॉन अब्राहम भी लीड रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी और आज भी कल्ट क्लासिक में गिनी जाती है।

    खबरें और भी

    हेरा फेरी (Hera Pheri)

    अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की ऑल-टाइम कॉमेडी ब्लॉकबस्टर हेरा फेरी दो दशक बाद भी लोगों का फेवरेट बना हुआ है। आज भी यह फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है। आज भी जब यह फिल्म टीवी पर आ जाए तो इसे हटा पाना मुश्किल होगा।

    Hera Pheri

    वेलकम (Welcome)

    अनीस बज्मी निर्देशित वेलकम भी एक कल्ट क्लासिक फिल्म है। अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, नाना पाटेकर, फिरोज खान, रंजीत और अनिल कपूर जैसे सितारों से सजी इस कॉमेडी फिल्म के हर सीन आज भी दर्शकों के दिलों में बसते हैं। अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    Akshay kumar

    नमस्ते लंदन (Namaste London)

    रोम-कॉम ड्रामा नमस्ते लंदन टॉप रेटेड क्लासिक फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कटरीना कैफ, ऋषि कपूर, उपेन पटेल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म का निर्देशन विपुल शाह ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और 19 साल बाद भी लोगों की फेवरेट है।

    यह भी पढ़ें- सेंसर बोर्ड ने Welcome to the Jungle से हटवाए 18 सीन्स, सेंशुअल-बिकिनी शॉट में भी बदलाव; इतने घंटे की होगी मूवी

    हाउसफुल (Housefull)

    2010 में रिलीज हुई रोम-कॉम फिल्म हाउसफुल फ्रेंचाइजी की चाहे कितनी ही फिल्म क्यों न बन जाए, लेकिन पहली वाली हमेशा से ही कल्ट रही है। साजिद खान निर्देशित फिल्म में अक्षय कुमार, जिया खान, अर्जुन रामपाल, जैकलीन फर्नांडिस, चंकी पांडे, लारा दत्ता और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में थे।

    Housefull

    हे बेबी (Heyy Babyy)

    अक्षय कुमार, फरदीन खान और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म हे बेबी भी एक फील गुड फिल्म है जो करीब दो दशकों के बाद भी पसंदीदा फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म की कहानी तीन वुमनाइजर अनमैरिड आदमियों की है जिनकी कहानी तब बदल जाती है जब उनके घर के बाहर एक बच्चा मिलता है। इस फिल्म में विद्या बालन ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

    यह भी पढ़ें- 'तू क्या मेरा मामा...' Akshay Kumar ने एयरपोर्ट पर खींची पैप्स की टांग, जवाब सुनकर हंसते-हंसते लोटपोट हो गए लोग