Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vidya Balan नहीं, ये टॉप एक्ट्रेस बनने वाली थी भूल भुलैया की 'मंजुलिका', 'चुड़ैल' बनने से क्यों किया था इनकार?

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 02:28 PM (IST)

    प्रियदर्शन निर्देशित कल्ट फिल्म भूल भुलैया (Bhool Bhulaiyaa) में विद्या बालन की जगह कोई और अभिनेत्री मंजुलिका बनने वाली थीं। ...और पढ़ें

    मंजुलिका के रोल के लिए विद्या बालन नहीं थीं पहली पसंद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    मंजुलिका के रोल के लिए विद्या बालन नहीं थीं पहली पसंद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस बात में कोई शक नहीं है कि विद्या बालन (Vidya Balan) भूल भुलैया में मंजुलिका के रोल में एकदम परफेक्ट थीं। जितनी शिद्दत के साथ उन्होंने इस किरदार को जीया, 19 साल बाद भी यह दर्शकों के दिलों-दिमाग में बसा हुआ है।

    विद्या बालन ने अक्षय कुमार और शाइनी आहूजा स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया (Bhool Bhulaiyaa) में अवनी और मंजुलिका का किरदार निभाया था। फिल्म में मंजुलिका एक भूतनी थी। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई। यही वजह है कि उनका कैरेक्टर आइकॉनिक बन गया।

    ऐश्वर्या थीं पहली पसंद

    मगर क्या आपको पता है कि भूल भुलैया में मंजुलिका के रोल के लिए विद्या बालन कभी भी पहली पसंद नहीं थीं। इस रोल के लिए पहले बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेस को चुना गया था। यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) थीं। 

    ऐश्वर्या को कास्ट करना होता गलती

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मंजुलिका और अवनी का रोल विद्या बालन से पहले ऐश्वर्या राय को ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इस किरदार को करने से इनकार कर दिया था। सिने रैंकर के मुताबिक, एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने भी इस बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, "भूल भुलैया में विद्या ने जो रोल निभाया, वह खास तौर पर उन्हीं के लिए बना था। मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं विद्या की जगह ऐश्वर्या राय को लेता जैसा कि मैंने पहले सोचा था तो यह मेरी बहुत बड़ी गलती होती।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 350 साल पुराने पैलेस में हुई Bhooth Bangla की शूटिंग, जयपुर से 45 Km दूर हवेली का एक दिन का भारी-भरकम है किराया!

    Aishwarya Rai Manjulika

    क्या है फिल्म की कहानी और कास्ट?

    भूल भुलैया 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसा छापा था। इस फिल्म में अक्षय, शाइनी आहूजा, विद्या बालन, परेश रावल और अमीषा पटेल जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी एक NRI कपल सिद्धार्थ और अवनी के इर्द-गिर्द घूमती है। वे वाराणसी में अपने पुश्तैनी महल में रहने जाते हैं, जबकि उन्हें चेतावनी दी गई थी कि वहां 19वीं सदी की बंगाली डांसर मंजुलिका की बदला लेने वाली आत्मा का साया है। 

    यह भी पढ़ें- Comedy के असली 'किंग' हैं Akshay Kumar, कल्ट फिल्में देकर बने बॉक्स ऑफिस के खिलाड़ी; मजेदार वीडियो किया शेयर