Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'तू क्या मेरा मामा...' Akshay Kumar ने एयरपोर्ट पर खींची पैप्स की टांग, जवाब सुनकर हंसते-हंसते लोटपोट हो गए लोग

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 02:08 PM (IST)

    अक्षय कुमार ने एयरपोर्ट पर पैपराजी के 'कहां जा रहे हैं' सवाल पर मजाकिया जवाब दिया, जिससे सभी हंस पड़े। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है।

    एक्टर काफी समय से इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया जब पैपराजी ने अक्षय से सवाल किया कि वो कहा जा रहे हैं? एक्टर ने इस सवाल का जो जवाब दिया उसे सुनकर कई लोगों को हंसी आ गई।

    यह भी पढ़ें- Netflix पर एक हफ्ते से गदर काट रही 275 करोड़ कमाने वाली फिल्म, थिएटर के बाद ओटीटी पर भी कब्जा

    अक्षय कुमार ने क्या दिाय जवाब?

    जब अक्षय कुमार से एक पैपराजी ने पूछा, "सर, कहां जा रहे हैं?" इस पर अपना प्लान बताने के बजाए खिलाड़ी कुमार ने बड़ा मजेदार जवाब दिया। एक्टर ने कहा, "क्यों, क्या तू मेरा मामा लगता है?" उनकी इस बात पर वहां मौजूद सभी पैपराज़ी हंस पड़े। बाद में अक्षय ने बताया कि वह इंटरनेशनल योग डे मनाने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

    ये क्लिप खूब वायरल हो रही है और फैंस भी इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'कॉमेडी खून में है।' दूसरे ने लिखा- 'अक्षय और उनके पंचेज को कोई मैच ही नहीं कर सकता।' तीसरे ने लिखा- 'राजू मोड एक्टिवेट हो चुका है। अक्षय सर बेस्ट हैं।'

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    कब रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल?

    'वेलकम टू द जंगल' 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'वेलकम' फ्रैंचाइजी वाली जानी-पहचानी अफरातफरी और कन्फ्यूजन को वापस लाने की तैयारी में है। ये पिछली फिल्म के पागलपन को और आगे बढ़ाएगी।

    ये एक मल्टी-स्टारर फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जंगली जानवरों को Akshay Kumar की चेतावनी! Welcome To The Jungle की रिलीज से पहले जारी किया अलर्ट