विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix पर एक हफ्ते से गदर काट रही 275 करोड़ कमाने वाली फिल्म, थिएटर के बाद ओटीटी पर भी कब्जा

Published: Sat, 20 Jun 2026 08:27 PM (IST)

अक्षय कुमार और तब्बू की फिल्म ओटीटी पर धूम मचा रही है। रिलीज के एक हफ्ते बाद भी मूवी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT प्लेटफॉर्म पर यूं तो आए दिन कुछ न कुछ रिलीज होता ही रहता है। हालांकि इनमें से कुछ ही फिल्में और सीरीज ऐसी होती हैं जो फैंस के बीच अपनी जगह बना पाती हैं।

इस समय हॉरर, एडवेंचर और एक्शन दर्शकों की खास पसंद बना हुआ है। वहीं स्त्री 2 के आने के बाद से हॉरर कॉमेडी को भी काफी पसंद किया जाने लगा। कई डायरेक्टर्स ने इस पर एक्सपेरिमेंट किया।

यह भी पढ़ें- Box Office: शनिवार को चार फिल्मों का 'दंगल', Drishyam 3 ने मारी बाजी; 44 दिन बाद भी 'भूत बंगला' का खौफ जारी

कितना था फिल्म का कलेक्शन?

आज हम जिस मूवी के बारे में आपको बताने वाले हैं उसने दुनियाभर में 270 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया। अपने बजट के मुकाबले फिल्म ने 66% अधिक कलेक्शन किया और सुपरहिट फिल्म बनकर निकली।

Bhooth (3)

हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और तब्बू स्टारर फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) कि जोकि पिछले हफ्ते 12 जून को ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस मूवी के जरिए प्रियदर्शन और अक्षय कुमार करीब 16 साल बाद साथ आए और इस जोड़ी ने वो कमाल किया जिसकी सभी को आशा थी। फिल्म एक हफ्ते बाद भी ओटीटी पर नंबर 1 ट्रेंडिंग पर बनी हुई है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं बात अगर फिल्म की कहानी की करें तो इसमें एक 350 साल पुरानी हवेली की कहानी दिखाई गई है, जो अक्षय की पुश्तैनी होती है। ये मंगलपुर गांव में स्थित है लेकिन यहां वधूसुर नाम के एक राक्षस का डर है जिसकी वजह से कोई शादी नहीं करता।

Bhooth

अक्षय कुमार लंदन में रह रहे हैं और भारी कर्ज में डूबे हैं। उन्हें पता चलता है कि मंगलपुर में उनकी एक पुश्तैनी हवेली है। वह उस हवेली पर कब्जा करने और अपनी बहन की डेस्टिनेशन वेडिंग वहीं कराने की योजना बनाते हैं। यहीं से इस भूतिया हवेली की कहानी कड़ी दर कड़ी खुलती है।

यह भी पढ़ें- 'मुझे हीरो नहीं बनना,' Browm एक्टर जीशू सेनगुप्ता की दो टूक, इस फिल्म बड़ी फिल्म में आएंगे नजर