Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जंगली जानवरों को Akshay Kumar की चेतावनी! Welcome To The Jungle की रिलीज से पहले जारी किया अलर्ट

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 12:23 PM (GMT+05:30)

    वेलकम टू द जंगल की रिलीज से पहले सुपरस्टार अक्षय कुमार का एक रोचक पोस्ट सामने आया है। ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    वेलकम टू द जंगल फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. सामने आया अक्षय कुमार का लेटेस्ट पोस्ट

    2. वेलकम टू द जंगल को लेकर चर्चा में नाम

    3. इस दिन रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी फिल्म वेलकम टू द जंगल का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार की इस मल्टी स्टारर कॉमेडी मूवी ने अपने ट्रेलर और गानो से सिनेप्रेमियों का दिल जीत लिया है। मूवी की पूरी स्टार कास्ट इसके प्रमोशन में जमकर लगी हुई है। 

    इस बीच अक्षय कुमार ने वेलकम टू द जंगल के प्रमोशन का एक अनोखा तरीका अपनाया है और जंगली जानवरों को चेतावनी देते हुए एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जो अब चर्चा का समय बन गया है। 

    अक्षय कुमार का लेटेस्ट पोस्ट

    निर्देशक अहमद खान के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल पिछले 3 सालों से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे इसको लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो रहा है। अक्षय कुमार अपनी इस अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- 10 साल पहले लिखी गई थी Welcome to The Jungle की कहानी, अक्षय कुमार के 'कॉमेडी गुरु' ने देखा था बड़ा विजन

    welcome to the jungle trailer

    रविवार को अक्षय कुमार ने वेलकम टू द जंगल के प्रमोशन को मद्देनजर रखते हुए अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लेटेस्ट ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने जंगली जानवरों की सावधान करते हुए लिखा है- सावधन- सभी जानवरों को सतर्क किया जाता है। असली बेवकूफ 5 दिन में रिपोर्ट करेंगे।

    यानी की इस ट्वीट में अक्षय कुमार वेलकम टू द जंगल की बाकी अन्य कास्ट के बारे में बात कर रहे हैं और उनका ये अलर्ट फिल्म के जॉनर कॉमेडी को जहन में रखते हुए किया गया है। 

    पांच दिन बाद आएगी वेलकम टू द जंगल

    फिल्म वेलकम टू द जंगल का आधिकारिक एलान 2023 में किया गया था और इतने लंबे समय बाद ये मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब ठीक पांच दिन बाद यानी 26 जून 2026 को वेलकम टू द जंगल को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार के डीएनए में उंगली करना...वेलकम टू द जंगल को-स्टार की तारीफ में क्या बोल गए Suniel Shetty?