Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Welcome to the Jungle की रिलीज से पहले वैष्णो देवी के दरबार गए Akshay Kumar, सफलता की मांगी दुआ?

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 07:25 PM (IST)

    वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) की रिलीज से पहले अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने गए। ...और पढ़ें

    वैष्णो देवी के मंदिर गए अक्षय कुमार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    वैष्णो देवी के मंदिर गए अक्षय कुमार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. वैष्णो देवी के मंदिर गए अक्षय कुमार

    2. अगले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्म

    3. जम्मू-कश्मीर में दिखे अक्षय कुमार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) के प्रमोशन में व्यस्त हैं जो जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

    फिल्म की रिलीज के बीच अक्षय कुमार आशीर्वाद लेने माता वैष्णो देवी (Vaishno Devi) के दरबार गए। सोशल मीडिया पर अभिनेता का वीडियो सामने आया है। 

    वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे अक्षय कुमार

    गुरुवार को अक्षय कुमार कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू कश्मीर के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। एक्टर को मंदिर में माता रानी का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी सामने आया है जिसमें अभिनेता सफेद कुर्ता-पायजामा में सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर का माता के दरबार पहुंचने पर लोग मान रहे हैं कि वह फिल्म की सफलता के लिए मन्नत मांगने गए होंगे।

     

    क्या हिट होगी वेलकम टू द जंगल?

    अक्षय कुमार आखिरी बार भूत बंगला में नजर आए थे, जो प्रियदर्शन निर्देशन हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में ढाई सौ करोड़ के करीब कारोबार किया था। यह तीन सालों में अभिनेता की सबसे बड़ी हिट थी। अब उनकी आगामी फिल्म वेलकम टू द जंगल आ रही है जिससे लोगों को काफी उम्मीद हैं।

    यह वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, रवीना टंडन और जैकलीन फर्नांडिस समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle में बड़े एक्टर का होगा सीक्रेट कैमियो? अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी का है जिगरी

    अक्षय कुमार की आगामी फिल्में

    वेलकम टू द जंगल के अलावा अक्षय कुमार के पास बड़ी फिल्मों की एक लंबी लिस्ट है, जिसमें स्त्री 3, हाउसफुल 5, समुक, गोलमाल 5 (कैमियो) शामिल हैं। इन फिल्मों में अभिनेता अलग-अलग अवतार में बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे। 

    यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार के डीएनए में उंगली करना...वेलकम टू द जंगल को-स्टार की तारीफ में क्या बोल गए Suniel Shetty?

    खबरें और भी