Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10 साल पहले लिखी गई थी Welcome to The Jungle की कहानी, अक्षय कुमार के 'कॉमेडी गुरु' ने देखा था बड़ा विजन

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 04:27 PM (IST)

    Welcome To The Jugle को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। 40 कलाकारों की टीम, अक्षय कुमार की कॉमेडी टाइमिंग और जबरदस्त स्टोरी का आइडिया आखिर किसका था? आइ ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल ने कहानी किसने लिखी?

    वेलकम टू द जंगल ने कहानी किसने लिखी?

    HighLights

    1. वेलकम टू द जंगल ने कहानी किसने लिखी?

    2. खिलाड़ी कुमार ने दिया इस इंसान को क्रेडिट

    3. किसने देखा इतनी बड़ा स्टारकास्ट का विजन? 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर अपने बड़े पैमाने, शानदार लोकेशंस और मजेदार अफरा-तफरी के लिए खूब चर्चा में है। लेकिन इस पूरी फिल्म के पीछे एक ऐसा नाम भी जुड़ा है, जिसकी वजह से इस फ्रेंचाइजी की कॉमेडी की पहचान बनी- दिवंगत लेखक नीरज वोरा।

    क्या है फिल्म की कहानी?

    ट्रेलर में एक ऐसी कहानी दिखाई गई है, जिसमें एक नकली फिल्म की शूटिंग करते-करते पूरी टीम असली जंगल की मुश्किलों में फंस जाती है। कहानी पहले से कहीं ज्यादा बड़ी और भव्य है, लेकिन इसकी असली जान वही क्लासिक कॉमेडी है, जिसके लिए नीरज वोरा जाने जाते थे।

    jungle (2)

    यह भी पढ़ें- Akshay Kumar ने फराह खान को बताया 'वल्गर', बोले- 'कैमरे पर मेरा गलत एंगल से शूट किया'

    कौन है इस शानदार आइडिया के पीछे?

    नीरज वोरा (Neeraj Vora) की इस सोच को निर्देशक अहमद खान ने बड़े ही खूबसूरत तरीके से पर्दे पर उतारा है। वहीं फरहाद सामजी के मजेदार डायलॉग और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की शानदार कॉमिक टाइमिंग फिल्म में वही पुराना 'वेलकम' वाला मजा वापस लाती नजर आती है।

    akshay  (2)

    अक्षय कुमार ने भी दिया क्रेडिट

    ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी नीरज वोरा को लेकर पूरी टीम भावुक दिखाई दी। अक्षय कुमार ने उनके बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरे लिए सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म को स्वर्गीय नीरज वोरा जी ने लिखा है। मैंने इंडस्ट्री में तीन लोगों से सबसे ज्यादा सीखा है- प्रियदर्शन जी, राजकुमार संतोषी जी और नीरज वोरा जी। मेरी कॉमेडी की समझ और मेरे करियर में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है'।

    खबरें और भी

    akshay  (4)

    फिल्म को लेकर क्या था नीरज वोरा का विजन?

    फिल्म का ट्रेलर देखकर साफ महसूस होता है कि पूरी टीम ने नीरज वोरा की लिखी हुई कॉमेडी की आत्मा को बरकरार रखने की पूरी कोशिश की है। अहमद खान के निर्देशन, फरहाद सामजी के संवाद और कलाकारों की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग ने इस कहानी को उसी अंदाज में पेश किया है, जैसा शायद नीरज वोरा चाहते थे- भरपूर मनोरंजन, जबरदस्त उलझनें और बिना रुके हंसाने वाली कॉमेडी।

    यह भी पढ़ें- Akshay Kumar के चक्कर में आमिर खान मारने वाले थे Twinkle को तमाचा, 'मेला' की शूटिंग के दौर हुए थे आगबबूला