Akshay Kumar ने फराह खान को बताया 'वल्गर', बोले- 'कैमरे पर मेरा गलत एंगल से शूट किया'
अक्षय कुमार और फराह खान 'भूत बंगला' के प्रमोशन के लिए साथ आए और पुराने दिनों को याद किया। इस दौरान उन्होंने फराह के डांस कॉम्पिटिशन और अक्षय के 'ओम शा ...और पढ़ें
-1781880795187_m.webp)
HighLights
अक्षय-फराह 'भूत बंगला' प्रमोशन के लिए साथ आए
फराह के पुराने डांस कॉम्पिटिशन के दिन याद किए
अक्षय ने 'ओम शांति ओम' के सीन पर फराह को छेड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। भूत बंगला (Bhoot Bangla) की ओटीटी रिलीज के प्रमोशनल वीडियो के लिए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और फराह खान फिर साथ आए। इस दौरान उनके साथ राजपाल यादव और प्रियदर्शन भी दिखे।
ये मुलाकात बहुत जल्द नॉस्टेल्जिया में बदल गई जब फराह खान इंडस्ट्री में नई-नई आई थीं और डांस कॉम्पटीशन में हिस्सा लेती थीं। फराह ने अक्षय कुमार की फिल्म तीस मार खान को डायरेक्ट किया है।
यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle में बड़े एक्टर का होगा सीक्रेट कैमियो? अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी का है जिगरी
फराह खान को कितने मिलते थे पैसे?
नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर उस पल को याद करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि मुझे आज भी याद है जब फराह 5 हजार, 10 हजार रुपये के लिए कॉम्पटीशन में हिस्सा लेती थीं।
इस पर फराह उन्हें तुरंत सही करती हैं और कहती हैं अरे झूठ मत बोलो हमें इसके लिए 1000 रुपये मिलते थे। अक्षय ने बताया कि उन्होंने फराह को कई बार मुंबई के एक नाइटक्लब में देखा और वो बहुत ही अमेजिंग डांसर थीं। इसके बाद फराह मजाकिया अंदाज में अक्षय कुमार की पर्सनल लाइफ पर सवाल करती हैं। फराह कहती हैं कि अक्षय उस क्लब में रोज एक नई गर्लफ्रेंड के साथ आया करते थे। इस पर अक्षय उनसे कहते हैं कि ये गलत है, फराह झूठ मत बोलो।
View this post on Instagram
अक्षय ने ओम शांति ओम में किया था कैमियो
बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने फराह खान की सुपरहिट फिल्म ओम शांति ओम में अपने कैमियो रोल को भी याद किया। उन्होंने एक खास एक्शन सीन का जिक्र करते हुए कहा कि फराह ने जानबूझकर कैमरा ऐसे एंगल से लगाया था, जिससे सीन कुछ ज्यादा ही बोल्ड लग रहा था।
अक्षय ने हंसते हुए कहा, "मैं बार-बार कह रहा था कि ये शॉट मत लेना, लेकिन फराह ने वही रखा।" मजाक-मजाक में उन्होंने फराह को "वुल्गर वुमन" तक कह दिया, जिस पर सभी लोग ठहाके लगाने लगे। फराह ने भी तुरंत जवाब देते हुए कहा कि कैमरा पीछे से शूट करने का फैसला उनका नहीं था।
-1781881065618.jpg)
बता दें कि भूत बंगला नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म अभी टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, वमिका गब्बी आदि नजर आए।