विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बड़े मियां छोटे मियां' एक्टर Akshay Kumar ने लिया हंसरत्न सूरिजी का आशीर्वाद, फैंस के दिलों को छू गया ये वीडियो

Published: Sun, 31 Mar 2024 04:30 PM (IST)

एक्टिंग के साथ-साथ एक्शन में भी माहिर अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर चर्चा में ...और पढ़ें

एक्टर अक्षय कुमार, हंसरत्न सूरिजी का आशीर्वाद लेते हुए
एक्टर अक्षय कुमार, हंसरत्न सूरिजी का आशीर्वाद लेते हुए

HighLights

  1. अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म है 'बड़े मियां छोटे मियां'
  2. मानुषी छिल्लर के साथ रोमांस करेंगे एक्टर
  3. अक्षय ने लिया हंसरत्न सूरिजी का आशीर्वाद

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खिलाड़ी कुमार के नाम से फेमस अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी आउटस्पोकन पर्सनालिटी, हाजिर जवाबी और लग्जरी होने के बाद भी सादगी भरा जीवन जीने के लिए जाने जाते हैं। एक्टर अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर भक्ति में जरूर लीन होते हैं। 

अक्षय कुमार कभी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में, तो कभी यूं ही मंदिर जाकर भगवान के दर्शन कर आते हैं। इन दिनों वह फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर मूवी का प्रमोशन शुरू कर दिया है। इस बीच अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी सादगी और श्रद्धा देख फैंस एक बार फिर उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए हैं।

अक्षय ने अटेंड किया जेन कम्यूनिटी का यह इवेंट

अक्षय कुमार ने एक हिस्टॉरिक इवेंट में हिस्सा लिया। यह इवेंट जेन कम्यूनिटी की ओर से ऑर्गनाइज किया गया था, जिसमें खिलाड़ी कुमार ने ट्रेडिशनल आउटफिट पहने हाजिरी लगाई। उन्होंने इवेंट की स्पेशल सेरेमनी में हिस्सा लिया। अक्षय कुमार ने जल चढ़ाया और हंसरत्न सूरिजी का आशीर्वाद भी लिया। एक्टर के इस डाउन टू अर्थ एटीट्यूड उनके फैंस का दिल जीत लिया है।

इस दिन रिलीज हो रही 'बड़े मियां छोटे मियां'

अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनकर तैयार फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार की जोड़ी मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) के साथ देखने को मिलेगी। वहीं, फिल्म के दूसरे लीड एक्टर टाइगर श्रॉफ, अलाया एफ के साथ रोमांस करेंगे। ये मूवी ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म 10 अप्रैल को थिएटर्स में एंट्री लेगी। 'बड़े मियां छोटे मियां' को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में वर्ल्डवाइड लेवल पर रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor ने नीतू कपूर के सामने रीक्रिएट किया 'एनिमल' का इंटीमेट सीन, सुनील ग्रोवर संग फरमाया इश्क

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।