यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nysa Devgan के साथ अक्षय कुमार के लाडले Aarav ने लंदन में फुल-ऑन की पार्टी, ओरी ने लीक कर दी फोटो
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बेटे आरव कुमार (Aarav Kumar) को हाल ही में अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन (Nysa Devgan) और ओरहान अवत्रामणि उर्फ O ...और पढ़ें

HighLights
- आरव कुमार ने नीसा देवगन के साथ की पार्टी
- ओरी ने आरव और नीसा के साथ शेयर की तस्वीर
- आरव और नीसा की तस्वीर हुई वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव कुमार (Aarav Kumar) बी-टाउन के चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। लाइमलाइट से दूर रहने के बावजूद आरव की एक झलक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। इन दिनों आरव की एक तस्वीर वायरल हो रही है और वह भी नीसा देवगन (Nysa Devgan) के साथ।
अजय देवगन और काजोल की लाडली नीसा देवगन आए दिन चर्चा में रहती हैं, खासकर अपनी पार्टियों और लुक को लेकर। सोशल मीडिया स्टार ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी (Orry) के साथ नीसा देवगन की अच्छी दोस्ती है। दोनों आए दिन साथ में पार्टी करते नजर आते हैं, लेकिन इस बार उनके साथ अक्षय के लाडले भी दिखाई दिए जिसे देख लोग हैरान रह गए हैं।
नीसा और आरव ने लंदन में की पार्टी
दरअसल, नीसा देवगन और आरव कुमार को लंदन के एक रेस्तरां में साथ पार्टी की। उन्हें ओरी ने भी ज्वॉइन किया। बिग बॉस ओटीटी 17 में नजर आ चुके ओरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीसा और आरव की एक तस्वीर लीक कर दी है। फोटो में नीसा, ओरी और आरव को साथ में फोटो क्लिक कराते हुए देखा जा सकता है।
आरव के कंधे पर हाथ रखे दिखीं नीसा
आरव बीच में बैठे हुए हैं और ब्लैक टीशर्ट व डेनिम जींस में हैंडसम लग रहे हैं। अक्षय के लाडले के कंधे पर हाथ रखकर बैठीं नीसा ग्रे शर्ट, डेनिम शॉर्ट और ब्लैक बूट में पोज दे रही हैं। वहीं ग्रे जींस और ब्लैक टीशर्ट-जैकेट में ओरी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ओरी ने कैप्शन में लिखा, "डिनर टाइम फन। पिछली रात की बात है।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Twinkle Khanna Son: जब ट्विंकल खन्ना ने आरव से मांगा था उनका आईडी पासवर्ड, बेटे ने दिया था ऐसा जवाब
क्या करते हैं अक्षय कुमार के बेटे आरव?
एक बार अक्षय कुमार ने खुलासा किया था कि उनके बेटे आरव का फिल्मों में आने का अभी कोई इरादा नहीं है। वह एक फैशन डिजाइनर बनना चाहते हैं। पिता की तरह मार्शल आर्ट्स में माहिर आरव लंदन में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। बात करें नीसा देवगन की तो वह स्विट्जरलैंड में पढ़ाई कर रही हैं।