विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार की Housefull 5 में संजय लीला भंसाली के एक्टर की एंट्री, फिल्म में होगा मजेदार किरदार

Published: Tue, 06 Aug 2024 09:49 AM (IST)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पिछले कुछ वर्षों में रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा है। ...और पढ़ें

अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5'
अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5'

HighLights

  1. 'हाउसफुल 5' को लेकर चर्चा में अक्षय कुमार
  2. अक्टूबर से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
  3. साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनेगी फिल्म

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्मों की जब भी बात होती है, तो उसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'हाउसफुल' का जिक्र जरूर होता है। इस मूवी ने लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट किया है। वहीं, अब ये मूवी पांचवे पार्ट को लेकर कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है।

बड़ी और भव्य होगी स्टार कास्ट

साल 2010 में प्रदर्शित फिल्म हाउसफुल से शुरू हुई हाउसफुल फ्रेंचाइजी अब पांचवीं फिल्म तक पहुंच चुकी है। अक्टूबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। इससे पहले फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला इसकी स्टार कास्ट को बड़ी और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'जो आपको पसंद नहीं करते...' जल्दबाजी में शूटिंग खत्म करने के आरोपों पर Akshay Kumar ने तोड़ी चुप्पी

'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार, चंकी पांडे और रितेश देशमुख के अलावा जहां इस फ्रेंचाइजी की अलग-अलग फिल्मों का हिस्सा रह चुके बॉबी देओल और अभिषेक बच्चन की वापसी हो रही है। वहीं इस फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) और नाना पाटेकर जैसे कुछ नए चेहरे भी दिखेंगे।

'हाउसफुल 5' से जुड़ा ये अभिनेता

मुंबई जागरण संवाददाता के अनुसार, अब इस फिल्म में 'हीरामंडी' एक्टर फरदीन खान भी जुड़ेंगे। फरदीन ने इससे पहले साल 2007 में प्रदर्शित फिल्म 'हे बेबी' में अक्षय के साथ काम किया था। अब दोनों एक साथ स्वतंत्रता दिवस पर प्रदर्शित होने जा रही फिल्म 'खेल खेल में' फिर साथ नजर आएंगे।

अक्षय के साथ होगी पांचवीं फिल्म

'हाउसफुल 5' फरदीन और अक्षय की एक साथ पांचवीं फिल्म होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में फरदीन की भूमिका काफी मनोरंजक होगी। उन्होंने प्रस्ताव मिलने के तुरंत बाद इस भूमिका के लिए हां कर दी। इस भूमिका के लिए उनके साथ ही अभिनेता अर्जुन रामपाल से भी संपर्क किया गया था।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार के साथ Housefull 5 में कॉमेडी का तड़का लगाएगा ये सुपरस्टार, साजिद नाडियाडवाला ने कन्फर्म की एंट्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।