Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया था', वजन बढ़ने के बाद ट्रोलिंग का शिकार हुए थे Fardeen Khan, सालों बाद छलका दर्द

    Updated: Fri, 14 Jun 2024 05:05 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान हाल ही में वेब सीरीज हीरामंडी में दिखाई दिए थे। इस मूवी में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। अब एक्टर अक्षय के साथ दिखा ...और पढ़ें

    ट्रोलिंग पर छलका फरदीन का दर्द (Photo Credit: Instagram)
    ट्रोलिंग पर छलका फरदीन का दर्द (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. फरदीन खान का छलका ट्रोलिंग पर दर्द
    2. बताया एक समय में बन गए थे ट्रेंडिंग टॉपिक
    3. इस तरह से किया चीजों से डील

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'हे बेबी', 'नो एंट्री' और 'फिदा' जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता फरदीन खान (Fardeen Khan) ने लंबे समय के बाद एक्टिंग में वापसी की है। हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज हीरामंडी के साथ अपना डिजिटल डेब्यू भी किया और इसमें उनके किरदार वली मोहम्मद को लोगों ने काफी पसंद भी किया।

    इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बाद फरदीन खान ने काफी वेट गेन कर लिया था, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। अब सालों बाद एक्टर का इस पर दर्द छलका है। चलिए जानते हैं एक्टर ने इस बारे में क्या कहा है।

    यह भी पढ़ें: Sharmin Segal की ट्रोलिंग पर Fardeen Khan ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'उनका रोल बहुत कॉम्प्लैक्स और...'

    ट्रेंडिंग टॉपिक बन गए थे फरदीन

    जूम के साथ एक बातचीत में अब एक्ट्रेस ने अपनी ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की है। एक्टर ने कहा कि एक समय में मैं इतनी अटेंशन पाकर हैरान हो गया था। हालांकि, आप यह बहुत जल्दी समझ जाते हैं कि लोग आपको एक अलग तरीके से याद करते हैं। इसके आगे एक्टर ने कहा कि

    सब मुझे देखकर हैरान हो गए थे। मैंने खुद को उसी तरह से जाने दिया जैसा मैं था। उस समय मैं दुनिया भर में एक ट्रेंडिंग टॉपिक था और जो सही वजह नहीं थी।

    सीख जाते हैं सख्त होना

    इसके आगे फरदीन खान ने कहा कि जिस तरह से मैंने इससे डील किया, उस समय मुझे लगा नहीं था कि यह इस हद तक जा सकता है। हालांकि, उस समय आप खुद को सख्त बना लेते हैं और खुद को सिखाते हैं कि आप इसे जितना हो सके पर्सनल न लें। इसमें ह्यूमर पा सकते हैं, इसके बारे में फिलोसिफी कर सकते हैं। मैंने तीनों ही करने की कोशिश की, लेकिन इसे देखकर पता चलता है कि कैसे लोग दूसरे के दुख में खुश हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    इस मूवी में नजर आएंगे फरदीन

    फरदीन खान हीरामंडी के बाद अब अक्षय कुमार की मूवी 'खेल खेल में' दिखाई देने वाले हैं, जो इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें उनके साथ वाणी कपूर और तापसी पन्नू भी नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor के कहने पर फरदीन खान को मिली थी ये फिल्म, एक्टर ने 20 साल बाद कहा - शुक्रिया