Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhooth Bangla के बाद 'बाहुबली' के 'भल्लालदेव' से टक्कर लेंगे Akshay Kumar, हिस्टोरिकल थ्रिलर की तैयारी में 'खिलाड़ी'?

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 05:26 PM (IST)

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स फिल्म में एक टॉप हीरो का कैमियो भी लाने की योजना बना रहे हैं। ...और पढ़ें

    राणा दग्गूबाती के साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार

    राणा दग्गूबाती के साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार इस वक्त भूत बंगला की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि वे एक हिस्टोरिकल थ्रिलर के लिए राणा दग्गुबाती के साथ आने वाले हैं। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म को चंदू मोंडेती डायरेक्ट करेंगे, जो 'कार्तिकेय 2' में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।

    'भल्लालदेव' के साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) एक हिस्टोरिकल थ्रिलर फिल्म में लीड रोल निभाएंगे, जिसकी कहानी उज्जैन के रहस्यमयी बैकग्राउंड पर आधारित होगी और इस फिल्म की कास्ट में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी शामिल हो गए हैं। मेकर्स एक बड़ा सरप्राइज भी छिपाकर रख रहे हैं, और ऐसी अफवाहें हैं कि कोई टॉप हीरो इस फिल्म में कैमियो कर सकता है। खैर, अभी तक इस बारे में कुछ भी ऑफिशियल तौर पर नहीं बताया गया है।

    यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2025 में नितारा के साथ घटी थी यह घटना

    इस बड़े पैमाने के प्रोजेक्ट को करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस सपोर्ट करेगा। इस फिल्म का निर्देशन चंदू मोंडेती करेंगे, जिन्होंने 'कार्तिकेय 2' (Karthikeya) से देशव्यापी सराहना हासिल की थी और जो प्राचीन रहस्यों के इर्द-गिर्द कहानियां बुनने के लिए जाने जाते हैं।

    akshay kumar (47)

    अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

    अक्षय कुमार एक्टर इस वक्त हॉरर कॉमेडी (Horror Comedy) फिल्म, 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में तब्बू और वामिका गब्बी भी हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके बाद अक्षय सैफ अली खान के साथ 'हैवान' में भी नजर आने वाले हैं।

    खबरें और भी

    akshay kumar (16)

    राणा दग्गुबाती का वर्क फ्रंट

    एक्टर राणा दग्गुबाती के ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जय हनुमान' की कास्ट में शामिल होने की अटकलों से लगातार उत्साह बढ़ रहा है। यह आने वाला माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा, 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनुमान' का सीक्वल है। हालांकि, अभी भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

    यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की वजह से पूरा हुआ भूमि पेडनेकर का यह सपना, खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा