Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Akshay Kumar की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2025 में नितारा के साथ घटी थी यह घटना

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 11:11 AM (IST)

    अक्षय कुमार की बेटी नितारा से अश्लील फोटो मांगने वाले आरोपी को महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्या है यह पूरा मामला नीचे पढ़ें डिटेल्स: ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार की बेटी को हैरेस करने वाला शख्स गिरफ्तार

    अक्षय कुमार की बेटी को हैरेस करने वाला शख्स गिरफ्तार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बेटी नितारा से जुड़े साइबर हैरसमेंट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने भी इस मामले में गिरफ्तारी की पुष्टि की है। क्या है अक्षय कुमार की बेटी को ऑनलाइन हैरस करने का यह पूरा मामला, आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं:

    साइबर जागरूकता लाने के लिए आयोजित हुआ सेशन

    बच्चों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस सेशन में सभी स्टूडेंट्स को डिजिटल दुनिया के खतरों के प्रति सतर्क रहने की सीख दी गई। साथ ही, ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड, सोशल मीडिया सिक्योरिटी, फिशिंग अटैक और साइबर बुलिंग से कैसे निपटा जाए, इस पर विस्तार से चर्चा की गई। इस इवेंट के दौरान ADG यशस्वी यादव ने कहा,

     "अक्षय कुमार ने हमारे साथ एक बहुत ही शॉकिंग स्टोरी शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी अपनी बेटी को सेक्सटॉर्शन (Sextortion) का शिकार बनाया जा रहा था। वह बच्ची बहुत बहादुर थी और उसने इस बारे में अपने माता-पिता को बताया। उसके माता-पिता के जरिए ही हमें यह इन्फॉर्मेशन मिली और हमने इस केस को हैंडल किया।" इसके बाद उन्होंने स्टूडेंट्स को जागरूक करने के लिए अक्षय कुमार का एक वीडियो क्लिप प्ले किया।

    अक्षय कुमार 1

    यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की डिजास्टर फिल्म पर मचा था बवाल, खर्च भी वसूल नहीं पाई थी कॉमेडी मूवी; पड़ोसी देश में हुई थी बैन

    नितारा को ऑनलाइन गेमिंग के दौरान भेजे थे गंदे मैसेज

    इवेंट में यशस्वी यादव ने अक्षय कुमार की एक पुरानी क्लिप प्ले की, जिसमें 'खिलाड़ी कुमार' अपनी बेटी के साथ हुए इंसिडेंट के बारे में बात करते हुए कहते हैं, "मैं आप सबके साथ एक छोटी सी घटना शेयर करना चाहता हूं, जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर हुई। मेरी बेटी ऑनलाइन वीडियो गेम खेल रही थी। कुछ गेम्स ऐसे होते हैं जिन्हें आप अनजान लोगों के साथ भी खेल सकते हैं। खेलते समय आपको मैसेज आते हैं जैसे- 'थैंक यू, मजा आया' या 'तुमने बहुत अच्छा खेला'। अचानक एक अज्ञात शख्स ने मेरी बेटी से पूछा- 'तुम कहां की हो?' उसने जवाब दिया- 'मुंबई'। उसके बाद सब कुछ नॉर्मल हो गया। उस शख्स की बातों से वह काफी रिस्पेक्टफुल लग रहा था।"

    akshay daughter

    अक्षय ने आगे बताया, "फिर उस व्यक्ति ने पूछा कि 'तुम मेल हो या फीमेल?' मेरी बेटी ने रिप्लाई किया- 'फीमेल'। इसके बाद उस शख्स ने उसे मैसेज किया- 'क्या तुम मुझे अपनी न्यूड फोटो भेज सकती हो?' मेरी बेटी ने घबराकर तुरंत गेम बंद कर दिया और सीधा मेरी पत्नी (ट्विंकल खन्ना) के पास गई। यह अच्छी बात है कि उसने इस बारे में अपनी मां से बात की। ऐसे ही इन चीजों की शुरुआत होती है और यह साइबर क्राइम का ही हिस्सा है। कई बार बच्चे बहकावे में आ जाते हैं और फिर उन्हें ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठे जाते हैं। इसके चलते कई सुसाइड केस भी सामने आए हैं। डिजिटल वर्ल्ड के बारे में हमारे बच्चों को शिक्षित करना बहुत जरूरी है।" अक्षय ने देवेंद्र फडणवीस से यह गुजारिश भी की थी कि स्कूलों में साइबर क्राइम की क्लासेज ऑर्गेनाइज करवाई जाएं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 100 करोड़ कमाने के बाद Akshay Kumar की नई तैयारी, विद्या बालन संग जमेगी जोड़ी; शूटिंग के लिए रवाना