यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshay Kumar: भगवान शिव से लेकर कोर्टरूम के वकील तक, अपकमिंग रोल्स में छाएंगे खिलाड़ी कुमार!
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग की बदौलत वह लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी अपकम ...और पढ़ें

HighLights
- अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में
- हाउसफुल 5 से लेकर इन फिल्मों में आएंगे नजर
- अलग-अलग किरदारों से हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार के लिए साल 2025 लकी साबित होता नजर आ रहा है। जनवरी की शुरुआत में उनकी स्काई फोर्स सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें खिलाड़ी कुमार के साथ वीर पहाड़िया के काम को भी सराहा गया। इसके बाद उनकी फिल्म केसरी चैप्टर 2 रिलीज हुई, जो साल 2019 की हिट केसरी फिल्म का सीक्वल है। फिल्म में एक्टर ने वकील सी शंकरन नायर की भूमिका निभाई। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का अच्छा प्रदर्शन रहा। इसके बाद एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर की लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम शामिल किया जाता है, जो हर किरदार को बखूबी निभाना जानते हैं। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में एक्टर अलग-अलग रोल में नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि आने वाली फिल्मों में अक्षय कुमार कैसे किरदारों में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।
हाउसफुल 5
अक्षय कुमार पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे प्रशंसकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इस मल्टीस्टारर फिल्म का जिक्र बॉलीवुड के गलियारों में भी खूब चल रहा है। कास्ट की बात करें, तो अक्षय के अलावा संजय दत्त, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, फरीद खान, जैकलीन, सोनम बाजवा जैसे कई पॉपुलर सितारे एक साथ नजर आएंगे। इसमें हमेशा की तरह खिलाड़ी कुमार मजाकिया अंदाज वाले किरदार में नजर आएंगे। बड़े पर्दे पर मूवी 6 जून को दस्तक देगी।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- ‘मजा नहीं आएगा ना…’ Hera Pheri 3 पर आया जॉनी लीवर का रिएक्शन, अक्षय कुमार-परेश रावल को दी ये सलाह
कन्नप्पा फिल्म
अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवीज की लिस्ट में कन्नप्पा का नाम भी शामिल है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें अभिनेता भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, काजल अग्रवाल माता पार्वती की भूमिका निभाएंगी। बता दें कि इस मूवी में प्रभास और मोहनलाल जैसे सितारों का नाम भी स्टार कास्ट में है। डायरेक्टर मुकेश कुमार की निर्देशित फिल्म 27 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी।
खबरें और भी
जॉली एलएलबी 3 मूवी
अक्षय कुमार की हिट फिल्मों का जिक्र होता है, तो जॉली एलएलबी का नाम जरूर लिया जाता है। टीवी पर इस फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिला है। ओटीटी पर दर्शक साल 2017 की हिट फिल्म जॉली एलएलबी 2 को अक्सर मनोरंजन के लिए देखना पसंद करते हैं। खैर, अब इसके सीक्वल में एक बार फिर अक्षय कुमार धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। अभिनेता फिर से वकील की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय के साथ अरशद वारसी भी लीड रोल में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म को 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई है।

Photo Credit- Instagram
वेलकम टू द जंगल फिल्म
अहमद खान के निर्देशन में बनी वेलकम टू द जंगल इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें अक्षय के साथ ही, परेश रावल, जैकलीन, दिशा पाटनी, संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे सितारे नजर आएंगे। इसमें खिलाड़ी कुमार एक गैंगस्टर के किरदार की भूमिका में है, जो हथियारों की डील करता है। इस फिल्म के बाद भी साल 2026 में भूत बंगला और हेरा फेरी 3 के साथ अभिनेता एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते नजर आएंगे।