24 साल बाद आएगा 'हमराज' का सीक्वल, धुरंधर के बाद फिर विलेन बनेंगे Akshaye Khanna?
निर्देशक अब्बास-मस्तान की सुपरहिट फिल्म हमराज के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। अब मूवी के निर्माता ने अक्षय खन्ना, अमीषा पटेल और बॉबी दे ...और पढ़ें
-1767691948426_m.webp)
क्या बनेगा हमराज का सीक्वल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2002 में निर्देशक अब्बास-मस्तानी के जोड़ी ने फिल्म हमराज को बनाया था। अक्षय खन्ना अमीषा पटेल और बॉबी देओल ने इस मूवी में अहम भूमिका को अदा किया था। हमराज में अक्षय करण मल्होत्रा के नेगेटिव रोल में नजर आए थे।
ऐसे में अब धुरंधर की अपार सफलता के बाद फिर से अक्षय खन्ना खलनायक बनते नजर आ सकते हैं, जिसकी वजह हमराज के सीक्वल को लेकर चल रही चर्चा है। मूवी के निर्माता ने हमराज 2 को लेकर क्या कहा है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
क्या आएगा हमराज का पार्ट?
24 साल पहल हमराज को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। इस रोमांटिक थ्रिलर ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी की दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। अब हमराज के सीक्वल को लेकर मूवी के निर्माता रतन जैन ने खुलकर बात की है। दरअसल हाल ही में रतन ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा है-

यह भी पढ़ें- द कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर ने किया धुरंधर का रिव्यू, बोले- 'दिमाग चकरा गया'
''अगर मुझे सही स्क्रिप्ट मिलती है तो मैं इन दोनों एक्टर्स (अक्षय खन्ना और बॉबी देओल) के लिए हमराज 2 बना सकता हूं। मैं ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में हूं, जिसमें ये दोनों कलाकार अपनी उम्र के हिसाब से फिट बैठें। बॉबी और अक्षय के साथ काम करना अच्छा लगता है। जहां तक अक्षय की बात है तो फिलहाल जबरदस्त सफलता (धुरंधर सक्सेस) के बाद उसे कुछ समय सेटल होने दो। मैं उससे मिलने की कोशिश करूंगा। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह बेहतर फिल्मों के हकदार हैं।"
खबरें और भी

इस तरह से रतन जैन ने हमराज 2 को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। हालांकि, अभी इसे मूवी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं कहा जा सकता है। इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
अक्षय खन्ना की हुई प्रशंसा
मौजूदा समय में फिल्म धुरंधर को लेकर अभिनेता अक्षय खन्ना की जमकर प्रशंसा हो रही है। मूवी में उन्होंने पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत की भूमिका को अदा किया है, जिसमें एक्टर ने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। माना जा रहा है कि धुरंधर के जरिए अक्षय खन्ना का सही मायनों में कमबैक किया है। गौर किया जाए उनकी अगली फिल्म की तरफ तो वह महाकाली है, जो साउथ सिनेमा से नाता रखती है।