रहमान डकैत को क्या हुआ? 'दृश्यम 3' ट्रेलर लॉन्च के बीच सिर पर गमछा बांधे नजर आए Akshaye Khanna, नहीं पहचाने फैंस
अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) हाल ही में मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए, जहां उन्होंने फोटोग्राफर्स के लिए ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ऐसे इंसान हैं जो शायद ही कभी पैपराजी के कैमरे में कैद होते हैं। वे किसी इवेंट, स्क्रीनिंग या बॉलीवुड पार्टी में भी नहीं दिखते।
पैप्स के सामने एक्टर ने किया पोज
हाल ही में एक्टर को मुंबई शहर में एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया जहां उन्होंने खुशी-खुशी फोटोग्राफर्स के लिए पोज दिया। इस शानदार एक्टर के साथ फिल्ममेकर और एक्टर रजत रावेल भी थे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि क्या वे दोनों किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ काम कर रहे हैं।

अक्षय को कभी-कभार ही बाहर देखा जाता है, इसलिए उन्हें देखकर हर कोई हैरान है। दिलचस्प बात यह है कि उन्हें उसी दिन देखा गया, जिस दिन 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' (Drishyam: The Conclusion) का ट्रेलर रिलीज हुआ था। बता दें कि अक्षय, 'दृश्यम 2' में नजर आए थे, उन्हें इस फ़्रैंचाइजी के तीसरे पार्ट में भी काम करना था। लेकिन, प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक के अनुसार, क्रिएटिव डिफरेंसेज की वजह से वो फिल्म से हट गए।
जयदीप अहलावत ने किया रिप्लेस?
बाद में, फिल्म में पुलिस वाले का रोल निभाने के लिए जयदीप अहलावत को लिया गया। जयदीप ने फ्रेंचाइजी में अक्षय की जगह नहीं ली है। मेकर्स ने उनके लिए एक नया किरदार बनाया है। 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' के ट्रेलर में 'राजी' फिल्म के एक्टर ने निश्चित रूप से हमारा ध्यान खींचा है। वहीं कुछ फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं कि वो 'दृश्यम: द कन्क्लूजन'में अक्षय खन्ना को मिस कर रहे हैं।
View this post on Instagram
अक्षय आने वाले समय में महाकाली में नजर आएंगे। इसे हनुमान फिल्म के लिए मशहूर फिल्म निर्माता प्रशांत वर्मा ने बनाया है। पूजा अपर्णा कोल्लुरु ने निर्देशित किया है। कुछ दिन पहले ही अक्षय का शुक्राचार्य वाला लुक रिलीज हुआ था और टीजर ने सबका ध्यान आकर्षित किया था। उनकी एक्टिंग की काफी ज्यादा तारीफ हुई थी।
महाकाली में आएंगे नजर
इस फिल्म में श्रीया रेड्डी, भूमि शेट्टी, रोहित सराफ, खुशबू सुंदर, राकेश बेदी और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। यह 8 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस मूवी के बारे में और अधिक जानने के उत्सुक हैं।
