विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2026 के असली 'धुरंधर' हैं Naseeruddin Shah, पर्दे पर बिखेरा अक्षय खन्ना जैसा जादू; 76 की उम्र में किया कारनामा

Updated: Mon, 20 Jul 2026 09:39 PM (IST)

2025 में अक्षय खन्ना ने Dhurandhar में 'रहमान डकैत' का आईकॉनिक किरदार निभाकर खूब लाइमलाइट बटोरी। लेकिन 2026 पूरी तरह से 76 साल के इस एक्टर का है जिनकी टाइमलेस परफॉर्मेंस पर कोई शक नहीं कर सकता।

अक्षय खन्ना के नाम रहा साल 2025

अक्षय खन्ना के नाम रहा साल 2025

HighLights

  1. अक्षय खन्ना के नाम रहा साल 2025

  2. 2026 में चमका सिनेमा का ये सितारा

  3. 76 की उम्र में भी जीत रहे लोगों का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक सच्चे सिनेमा लवर्स को फर्क नहीं पड़ता कि कोई फिल्म कितने बड़े डायरेक्टर, एक्टर या प्रोडक्शन हाउस की है। उसे बस याद रहती है पर्दे पर किसी भी रोल में ढल जाने वाले उस एक्टर की परफॉर्मेंस, जिसने सालों तक अपने आप को एक्टिंग के सांचे में ढाला है और किसी भी किरदार या फिल्म को छोटा या बड़ा नहीं समझा।

इसका एक उदाहरण हमने 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' (Dhurandhar) में देखा। जब धुरंधर अनाउंस हुई तो यह फिल्म रणवीर सिंह के लीड किरदार और आदित्य धर के नाम से जानी जा रही थी। लेकिन जब इसने सिनेमाघरों में दस्तक दी तो रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना पूरी तरह छा चुके थे। इसके पहले उन्होंने उसी साल 'छावा' (Chhaava) में औरंगजेब के खूंखार किरदार से भी दर्शकों के जेहन में छाप छोड़ी थी।

akshaye khanna (12)

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Collection: दर्शकों पर चढ़ता जा रहा है मैं वापस आऊंगा का नशा, सोमवार को बदला कमाई का गणित

दर्शकों के दिलों पर छा गए 'रहमान डकैत'

अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की स्क्रीन प्रेजेंस से लेकर, डायलॉग डिलीवरी, एक्टिंग और यहां तक कि डांस मूव्स तक, रहमान डकैत से जुड़ी हर एक चीज सोशल मीडिया पर वायरल हुई। अक्षय के लिए ये एक बेहतरीन कमबैक तो था ही वहीं दर्शकों को भी एक ऐसा कलाकार मिला जो खामोशी से अपना काम कर रहा था और उसकी सफलता ने जोर का शोर मचाया।

akshaye khanna (13)

2026 में 76 साल के एक्टर जीत रहे दिल

जिस तरह 2025 में अक्षय खन्ना बॉक्स ऑफिस (Box Office) के किंग बनने के साथ-साथ लोगों के दिलों पर भी छाए, ठीक उसी तरह 2026 में वेटरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने अपनी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर दर्शकों के दिलों में बनी हुई जगह पर पक्का ठप्पा लगाया है। यह कहने की जरूरत नहीं है कि अनुभवी एक्टर नसीरुद्दीन शाह एक्टिंग के उस्ताद हैं। जब यह बेहतरीन एक्टर 76 साल के हो रहे हैं और अपनी कला में पहले से कहीं ज्यादा माहिर हैं।

naseeruddin  (3)

OTT पर इम्तियाज़ अली की 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) और 'मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' (Made In India: A love Story) में उनकी परफॉर्मेंस के लिए उनकी तारीफ हो रही है। इन दोनों ने दिखाया है कि वे कम दिखावे और ज्यादा काम के साथ इस साल छाए हुए हैं।

अक्षय खन्ना और नसीरुद्दीन शाह की तुलना?

ऐसा नहीं है कि यहां दोनों एक्टर्स की तुलना की जा रही है- वे अलग-अलग पीढ़ियों के हैं। जहां नसीरुद्दीन शाह 70 और 80 के दशक में आगे बढ़े, वहीं अक्षय खन्ना ने 90 के दशक में अपना सफर शुरू किया। लेकिन इन दोनों बहुत अलग और अनुभवी एक्टर्स में एक बात कॉमन है - उन्हें एक साल के अंदर मिली नई पहचान जो वाकई तारीफ के काबिल है।

नए एक्टर्स की बीच छोड़ी अपनी छाप

इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे कोई फिल्म अचानक बड़ी हिट बन सकती है। शर्वरी और वेदांग रैना ने शानदार काम किया, लेकिन नसीरुद्दीन शाह (ईश्वर ग्रेवाल), जिन्होंने वेदांग रैना के किरदार 'कीनू' के बुजुर्ग रूप का रोल निभाया - ने सबका दिल जीत लिया और लोगों को भावुक कर दिया।

naseeruddin  (2)

ओटीटी पर भी छोड़ी छाप

'मैं वापस आऊंगा' उनकी बेहद कामयाब OTT सीरीज 'मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी' के ठीक एक हफ्ते बाद रिलीज हुई थी। उस सीरीज में उन्होंने टाटा ग्रुप के महान लीडर JRD टाटा का किरदार निभाया था। यह कहानी उस दूरदर्शी व्यक्ति की थी जिन्होंने 'टाइटन वॉचेस' की शुरुआत की थी।

naseeruddin  (4)

खन्ना और शाह की सफलता में क्या है अंतर?

अगर हम 2026 और 2025 में नसीरुद्दीन शाह और अक्षय खन्ना के सफर की तुलना करें, तो उनमें अंतर दिखता है। अक्षय खन्ना की जबरदस्त कामयाबी और पहचान बॉक्स-ऑफिस के शानदार आंकड़ों में साफ दिखी; वहीं नसीरुद्दीन शाह को आलोचकों और दर्शकों की तारीफ, सोशल मीडिया पर जबरदस्त सराहना और बेहतरीन रिव्यूज के जरिए पहचान मिली।

76 साल के एक्टर ने इस साल साबित किया कि बड़ी फिल्म हो या ओटीटी पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज या फिर कोई शॉर्ट स्टोरी, एक्टर का काम उस किरदार को निखारना है जो उसे दिया गया है। क्योंकि सिनेमा का इतिहास शायद बॉक्स ऑफिस नंबर भूल जाए लेकिन एक सच्चे कलाकार को कभी नहीं भूलता।

यह भी पढ़ें- 'चाहे भीख मांगो या चोरी करो..' जब Naseeruddin Shah की जिद ने बदल दी थी ओम पुरी की किस्मत