विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karisma Kapoor की शादी में पहुंचकर Akshaye Khanna ने चूमा उनका हाथ, एक समय आई थी दोनों की डेटिंग की खबर

Published: Wed, 25 Jun 2025 11:30 AM (IST)Updated: Wed, 25 Jun 2025 11:49 AM (IST)

अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली ...और पढ़ें

अपने पति संजय कपूर के साथ करिश्मा (फोटो-इंस्टाग्राम)

अपने पति संजय कपूर के साथ करिश्मा (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. साल 2003 में हुई थी करिश्मा की शादी


  2. अक्षय खन्ना को डेट कर रही थीं एक्ट्रेस

  3. क्यों हुआ था दोनों का ब्रेकअप

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2003 में संजय कपूर (Sunjay Kapoor) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की शादी ने काफी सनसनी मचाई थी। यह साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी। इस जोड़े ने 29 सितंबर, 2003 को एक गुरुद्वारे में हिंदू और सिख रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। संजय और करिश्मा ने गुरुद्वारे में लावां फेरे लिए, उसके बाद करिश्मा के पैतृक घर, मुंबई में कृष्णा राज बंगले में ग्रैंड सेरेमनी हुई।

किस बॉलीवुड एक्टर को डेट कर रही थीं करिश्मा?

ऐसा कहा जाता है कि करिश्मा और संजय की शादी उस समय की सबसे ग्लैमरस शादियों में से थी। ग्लैमर, राजनीति और बिजनेस जगत की कई नामचीन हस्तियां इस शादी में शामिल हुईं थीं। इस जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए पूरा कपूर खानदान मौजूद था। इतना ही नहीं, फिल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन नाम भी इस शादी में शामिल हुए। इनमें से एक नाम अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) का भी था, जिनके बारे में एक बार कहा जाता है कि वो करिश्मा कपूर को डेट कर रहे थे।

Karisma (4)

यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur Net Worth: जाते-जाते अरबों की संपत्ति छोड़ गए संजय कपूर, जानें करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड की कितनी थी नेट वर्थ

शादी में शामिल हुईं कई बॉलीवुड हस्तियां

बीते दिनों करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी का एक अनदेखा वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स और मशहूर हस्तियों की झलक देखने को मिली। सलमान खान, गोविंदा, अमरीश पुरी, विवेक ओबेरॉय, तब्बू, अक्षय कुमार,राजेश खन्ना और कई अन्य लोग नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। इनमें अभिनेता अक्षय खन्ना भी शामिल थे, जो कभी करिश्मा से शादी करने वाले थे।

Karisma (5)

वायरल हो रहे वीडियो में अक्षय को करिश्मा और संजय से मिलते हुए देखा जा सकता है। अक्षय जोड़े का गर्मजोशी से अभिवादन करते हैं और करिश्मा का हाथ चूम लेते हैं। उनके साथ उनके भाई राहुल खन्ना और उनकी मां गीतांजलि खन्ना भी थीं।

मां को नहीं पसंद था दोनों का रिश्ता

कई रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी। जब करिश्मा का अजय देवगन से ब्रेकअप हुआ, तो उन्हें अक्षय ने संभाला था। करिश्मा भी अक्षय खन्ना को अपना बहुत अच्छा दोस्त मानती थीं। कुछ समय बाद, दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे और रणधीर कपूर ने भी कथित तौर पर उनके रिश्ते को हरी झंडी दे दी। हालांकि करिश्मा की मां बबीता शिवदासानी को यह रिश्ता पसंद नहीं आया। बबीता ने ही बीच-बचाव किया और शादी नहीं होने दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बबीता इस बात से खुश नहीं थीं, क्योंकि उस समय करिश्मा अपने करियर के शिखर पर थीं। अक्षय एक प्राइवेट पर्सन होने के नाते करिश्मा के साथ अपने रिश्ते या ब्रेकअप के बारे में कभी बात नहीं की।

Karisma (3)

साल 2013 में दी तलाक की अर्जी

करिश्मा ने साल 2003 में संजय से शादी की और साल 2013 में उनका तलाक हो गया। करिश्मा ने बच्चों के लिए लीगल कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ी और जीत गईं। तलाक के बाद संजय ने प्रिया कपूर से तीसरी शादी कर ली। 12 जून, 2025 को करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का अचानक निधन हो गया। करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ शोक कार्यक्रम में शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।