यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Orry ने शेयर की Alanna Panday के बेबी शावर की इनसाइड तस्वीरें, Ananya-आदित्य संग पोज देते आए नजर
अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे (Alanna Panday) जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। इन दिनों वह अपने इस प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर र ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की कजिन सिस्टर अलाना पांडे (Alanna Panday) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में अलाना के लिए बेबी शावर पार्टी का आयोजन हुआ था, जिसमे गौरी खान, अलवीरा अग्निहोत्री समेत कई बड़े-बड़े सितारें भी शामिल हुए थे।
सोशल मीडिया पर अलाना के बेबी शावर पार्टी की कई तस्वीरें देखने को मिली थी। अब इसी पार्टी से उनकी नई फोटोज सामने आई है, जिसमें अलाना सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही ओरी ने अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के साथ भी पोज दिए।
यह भी पढ़ें: Alanna Panday ने मां बनने से पहले रिवील किया बेबी का जेंडर, Ananya Panday बनेंगी मौसी
ओरी ने अलाना संग दिए पोज
ओरी ने अपने सोशल मीडिया पर मॉम टू बी अलाना पांडे के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में ओरी, इवोर मैक्रे और अलाना के साथ दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में ओरी मासी यानी अनन्या पांडे के साथ पोज दे रहे हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों में वह आदित्य रॉय कपूर के साथ भी पोज देते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि आदित्य रॉय कपूर भी अलाना के बेबी शावर फंक्शन में शामिल हुए थे। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ओरी ने अलाना को बधाई भी दी है। अलाना पांडे के बेबी शावर में ओरी डेनिम जीन्स और टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दिए। वहीं, अलाना व्हाइट कलर के गाउन में नजर आईं।
खबरें और भी

इससे पहले अलाना ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने होने वाले बेबी का जेंडर रिवील किया था। उन्होंने बताया था कि उनके घर बेबी बॉय आने वाला है।
.png)
अलाना एक यूट्यूबर भी हैं और अब वह जल्द ही बहन अनन्या की तरह एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं। जी हां, अलाना जल्द करण जौहर की सीरीज 'द ट्राइब' में दिखाई देने वाली है, जो अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी।