यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पति के साथ मुंबई पहुंचीं Ananya Panday की बहन Alanna Panday, जल्द होगा बेबी शावर सेलिब्रेशन !
अलाना पांडे (Alanna Panday) और इवोर मैकक्रे (Ivor McCray) ने बीते साल मार्च में मुंबई से धूमधाम से शादी की थी। वहीं अब ये कपल पेरेंट्स बनने वाला है। इ ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की कजिन बहन अलाना पांडे (Alanna Panday) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। मार्च 2023 में अलाना ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे (Ivor McCray) से शादी की थी।
वहीं अब जल्द के कपल पेरेंट्स बनने जा रहा है। इसी बीच अलाना और इवोर का नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर साफ पता चल रहा है कि ये कपल इस वक्त मुंबई में हैं। हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर कपल ने भारत आने को लेकर खुलासा भी किया था।
यह भी पढ़ें- बेबी के जेंडर का खुलासा करेंगी अनन्या पांडे की बहन Alanna Panday, फोटो शेयर कर बताया पूरा प्लान
मुंबई पहुंची अनन्या की बहन अलाना
अलाना पांडे (Alanna Panday) और इवोर मैकक्रे (Ivor McCray) के इस वीडियो को वूम्प्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें अलाना अपने बेबी बंप के फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। जैसे ही पैपराजी इस कपल को पोज देने के लिए बोलते हैं तभी इवोर कहते हैं बस बस हो गया आज के लिए। इवोर की बात सुन पैपराजी भी कैमरा हटा लेते हैं।
क्या मुंबई में होगा अलाना का बेबी शावर ?
हाल ही में अलाना और इवोर ने फैंस के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि अलाना का बेबी शावर मुंबई और अमेरिका दोनों जगह होगा। इस जवाब के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये कपल इंडिया बेबी शावर के लिए ही आया है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
कपल करेगा बेबी का जेंडर रिवील
अलाना पांडे ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की थी, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थी। इसी के साथ होने वाले बेबी के जेंडर और अपनी बेबी शावर को लेकर फैंस के साथ प्लान शेयर किया था। फोटोज के कैप्शन में लिखा था- जेंडर का खुलासा, गोद भराई और बेबी मून सभी एक ही महीने में। योजना बनाने से थोड़ा अभिभूत हूं लेकिन बहुत एक्साइटेड भी हूं। ये कपल जल्द अपने होने वाले बच्चा का जेंडर रिवील करने वाला है।
अनन्या पांडे बनेंगी मौसी
बता दें, एक्ट्रेस अनन्या पांडे कजिन बहन अलाना के बच्चे की मौसी बनने वाली हैं। इस दिन एक्ट्रेस को यह खबर मिली थी तो वह खुशी से झूम उठी थी, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर अलाना ने शेयर की थी। अनन्या पांडे बहन अलाना से वीडियो कॉल पर बात करती हैं।
यह भी पढ़ें- Ananya Panday बनने वाली हैं मौसी, बहन Alanna Panday ने वीडियो शेयर कर दी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज
इस कॉलिंग पर अलाना बताती हैं कि वे मां बनने वाली हैं यह खबर सुन अनन्या चीख पड़ती हैं। वहीं अलाना उन्हें बताती हैं कि वे आंटी बनने वाली हैं। इसपर अनन्या कहती हैं नहीं आंटी मत बुलाना, मौसी ठीक है। मैं मौसी बनने वाली हूं।