विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mirzapur फिल्म के लिए अली फजल ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, महज इतने महीने में हुए फिट

Updated: Thu, 20 Aug 2026 08:27 AM (IST)

फिल्म मिर्जापुर के लिए अभिनेता अली फजल ने कमाल का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन करके दिखाया है।

अली फजल अभिनेता (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

अली फजल अभिनेता (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. गुड्डू पंडित के किरदार में लौटेंगे अली

  2. अली फजल की अगली फिल्म मिर्जापुर

  3. इस दिन रिलीज होगी मिर्जापुर द मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अली फजल के एक्टिंग करियर के लिए वेब सीरीज मिर्जापुर के गुड्डू पंडित का किरदार काफी आईकॉनिक माना जाता है। जल्द ही वह मिर्जापुर द मूवी में इस रोल के भौकाल में वापसी करते दिखेंगे।

लेकिन इस कैरेक्टर में दोबारा वापसी करने की राह उनके लिए आसानी नहीं रही। अली फजल ने हाल ही में बताया है कि उन्होंने इसके लिए 15 महीने तक कड़ी मेहनत की है। आइए जानते हैं कि मिर्जापुर फिल्म कलाकार ने क्या कहा है-

अली फजल का ट्रांसफॉर्मेशन

अपनी मजबूत पुरानी छवि से निकलकर उसे नए अंदाज में पेश करना कलाकारों के लिए आसान नहीं होता है। ऐसा ही कुछ अभिनेता अली फजल के साथ भी रहा है। मिर्जापुर वेब सीरीज में उनकी निभाया गुड्डू पंडित का रोल खुद उनके लिए ही तब चुनौती बन गया, जब उन्हें इसी पात्र को आने वाली फिल्म मिर्जापुर: द मूवी के लिए दोबारा निभाना पड़ा।

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Trailer: पूर्वांचल से रेगिस्तान तक... गद्दी के लिए बहेगी खून की नदी; 'मिर्जापुर' का धांसू ट्रेलर रिलीज

ali fazal mirzapur

गुड्डू पंडित के पात्र में दोबारा ढलने के लिए अली को 15 महीने तक कड़ी शारीरिक ट्रेनिंग करनी पड़ी। फिल्म में अपने किरदार को ताकतवर और प्रभावशाली दिखाने के साथ ही अली ने इस बात का भी ध्यान रखा कि गुड्डू की पुरानी पहचान और उसका गुस्सा बरकरार रहे।

ali fazal

अली कहते हैं- शुरुआत से ही गुड्डू शारीरिक रूप से मजबूत पात्र रहा है, क्योंकि वह एक पहलवान है, लेकिन फिल्म के लिए मुझे इस पहलू को और आगे ले जाना था। मैं चाहता था कि वह ताकतवर और डरावना दिखे, लेकिन साथ ही उसमें गुड्डू वाली पहचान भी बनी रहे। मेरे लिए यह बदलाव सीरीज के उस पात्र से निकलकर कर कुछ अलग करने का एक तरीका था। गुड्डू के अंदर हमेशा से एक आग, गुस्सा और कुछ हासिल करने की भूख रही है।

कब रिलीज होगी मिर्जापुर द मूवी

निर्माता फरहान अख्तर की फिल्म मिर्जापुर द मूवी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। हर कोई इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा रहा है। गौर किया जाए मिर्जापुर फिल्म की रिलीज डेट की तरफ तो 4 सितंबर 2026 को ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार और रवि किशन जैसे कई कलाकार मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- Exclusive: 'Mirzapur' के खूनी भौकाल में सुरीला धमाका, फिल्म के कल्ट गीत को श्रेया घोषाल देंगीं आवाज