Mirzapur The Movie Trailer: पूर्वांचल से रेगिस्तान तक... गद्दी के लिए बहेगी खून की नदी; 'मिर्जापुर' का धांसू ट्रेलर रिलीज
'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur The Movie) का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित ...और पढ़ें

'मिर्जापुर: द मूवी' का धांसू ट्रेलर रिलीज
HighLights
'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार ट्रेलर अब हुआ रिलीज
गद्दी की लड़ाई पूर्वांचल से रेगिस्तान तक बड़े पैमाने पर
फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगी भौकाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT पर मिर्जापुर ने खूब तहलका मचाया था। इसके बाद मेकर्स ने सीरीज से आगे बढ़कर फिल्म बनाने का एलान किया। इस एलान के बाद हर किसी को फिल्म का इंतजार था और अब लीजिए आखिरकार 'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
मिर्जापुर का ट्रेलर हुआ रिलीज
साल की सबसे चर्चित फिल्मों में मिर्जापुर (Mirzapur Trailer) का नाम सबसे आगे चल रहा था और लीजिए आखिरकार मिर्जापुर के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है। मच अवेटेड ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie Trailer) का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें दर्शकों को ‘मिर्जापुर’ की आइकॉनिक दुनिया के अगले बड़े चैप्टर की पहली झलक देखने को मिली है।

सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी अब सीरीज की दुनिया से निकलकर बड़े पर्दे पर पहुंच रही है और इस बार भौकाल और भी बड़ा, दुनिया और भी ग्रैंड और दांव पहले से कहीं ज्यादा ऊंचे होने वाले हैं। सीजन 1 की कहानी से आगे बढ़ते हुए ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में फ्रेंचाइजी के कई पॉपुलर और आइकॉनिक किरदार एक बार फिर साथ नजर आएंगे, जिनमें कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित शामिल हैं।
कैसा है मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर?
ट्रेलर की शुरुआत ही एक डायलॉग से होती है और वो डायलॉग होता है, 'गद्दी ना तो सियासत से मिलती है और ना ही विरासत से... गद्दी मिलती है बाहुबल से'। बस इसी लाइन से फिल्म की पूरी कहानी सामने आती है कि इस बार खेल और बड़े लेवल पर होगा। सत्ता और सियासत के इस शतरंज वाले खेल में चालें भी अलग होंगी और मोहरे भी इस बार अलग होंगे।

इस नए चैप्टर (Mirzapur Movie News) के केंद्र में एक बार फिर गद्दी की लड़ाई है। कहानी में नए दावेदारों की एंट्री होती है, जो पुराने पावर गेम को चुनौती देते हैं। जैसे-जैसे गद्दी की लड़ाई बड़ी होती जाती है, 'मिर्जापुर' की दुनिया भी पूर्वांचल से आगे बढ़ती है और दर्शकों को रेगिस्तान समेत एक बड़े और नए सिनेमाई संसार में लेकर जाती है। कहानी में रवि किशन इस बार असली ट्विस्ट लेकर आते हैं।
अब मिर्जापुर (Mirzapur: The Movie) का किंग, प्रिंस और शेर एक बार फिर लौट तो आए हैं, लेकिन मिर्जापुर की इस गद्दी को पाने के लिए खून की नदियां भी बही हैं और शह-मात का खेल भी हुआ है। अब गद्दी का हकदार कौन होगा, ये आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।
फिल्म (Mirzapur Movie Story) में इस बार आपको पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), दिव्येंदु (Divyenndu), अली फजल (Ali Fazal), जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंगशा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह जैसे स्टार्स (Mirzapur Movie Characters) नजर आएंगे।

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को इस बार हिंदी और तेलुगु में रिलीज (Mirzapur Movie Release) किया जाएगा। फिल्म (Mirzapur Trailer Out) 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में अपना भौकाल मचाने के लिए तैयार है।
