Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विक्रांत मेस्सी ने खुद ठुकराया Mirzapur The Movie के 'बबलू पंडित' का रोल, हैरान करने वाली है वजह

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 11:17 AM (IST)

    अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने हाल ही में ये खुलासा किया है कि उन्होंने मिर्जापुर फिल्म के ऑफर को क्यों ठुकरा दिया था। ...और पढ़ें

    मिर्जापुर द मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    मिर्जापुर द मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. मिर्जापुर फिल्म में नहीं हैं विक्रांत मेस्सी

    2. इस वजह से रिजेक्ट कर दी थी फिल्म

    3. ये एक्टर निभा रहा है बबलू पंडित का किरदार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2018 में प्रदर्शित वेब सीरीज मिर्जापुर पर बनी फिल्म मिर्जापुर: द मूवी का टीजर आ चुका है। जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि वेब सीरीज में बबलू पंडित की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्रांत मेस्सी फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह अभिनेता जितेंद्र कुमार ने यह भूमिका निभाई है।

    विक्रांत ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने इस मूवी को करने से मना कर दिया। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की असली वजह क्या थी।

    विक्रांत ने क्यों नहीं की मिर्जापुर मूवी

    हाल ही में एक समारोह में विक्रांत ने मिर्जापुर की टीम को पुरुष अहंकार को संतोष देने वाली टीम बताया। विक्रांत ने कहा- इसमें लगभग 85 प्रतिशत भागीदारी पुरुषों की ही थी। फिर वह कैमरे के सामने की बात हो या पीछे की।

    यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie में कैसा होगा गुड्डू भैया का अंदाज? एक्टर ने खोला राज; बोले- 'कभी सबकुछ छोड़ हॉलीवुड...'

    mirzapur vikrant massey (1)

    आगे विक्रांत ने कहा- यह बस कुछ ऐसे जोशीले लड़कों का समूह था, जो अपने पुरुष अहंकार और पितृसत्ता को संतुष्ट करने निकले थे। किसी को कुछ पता नहीं था कि यह शो इतना बड़ा बन जाएगा।

    mirzapur vikrant massey

    मुझे याद है कि जिस दिन शो रिलीज हुआ, उस दिन मैं लखनऊ में फिल्म राम प्रसाद की तेहरवीं की शूटिंग कर रहा था। शो रिलीज होने के अगले दिन बाहर सेट पर दो-तीन सौ लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी, वो मेरे साथ तस्वीरें और सेल्फी लेना चाहते थे।

    बता दें कि मिर्जापुर वेब सीरीज में विक्रांत ने गुड्डू पंडित (अली फजल) के छोटे भाई बबलू पंडित की भूमिका को बड़े ही शानदार तरीके से अदा किया था, जिसकी हर किसी ने प्रशंसा की थी। अब देखना ये होगा कि क्या जितेंद्र कुमार इस किरदार में अपनी छाप छोड़ पाते हैं या नहीं। मालूम हो कि मिर्जापुर फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    इस मूवी में नजर आएंगे विक्रांत मेस्सी

    गौर किया जाए विक्रांत मेस्सी की आने वाली फिल्मों की तरफ तो उनमें कई मूवीज के नाम शामिल हैं। लेकिन सबसे अधिक चर्चा 'व्हाइट' (White) की हो रही है, जिसमें वह प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर (Sri Sri Ravi Shankar) की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि, अभी इस मूवी की रिलीज डेट का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। 

    यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie के 6 दमदार डायलॉग्स सुनकर दूर हो जाएगा मन का शक, खुद ब खुद थिएटर की तरफ बढ़ेंगे कदम