Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mirzapur The Movie के 6 दमदार डायलॉग्स सुनकर दूर हो जाएगा मन का शक, खुद ब खुद थिएटर की तरफ बढ़ेंगे कदम

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 08:15 PM (IST)

    सीरीज देखने के बाद अगर आपके में अभी भी यह सवाल उठ रहा है कि 'मिर्जापुर: द मूवी' क्यों थिएटर में देखें? तो जरा ये 6 डायलॉग्स सुन लीजिये, जो आपकी कन्फ्य ...और पढ़ें

    मिर्जापुर: द मूवी के बेहतरीन डायलॉग्स/ फोटो- Instagram

    मिर्जापुर: द मूवी के बेहतरीन डायलॉग्स/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के कई सफल सीजन के बाद जब मेकर्स ने इस पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया था, तो ऑडियंस के मन में कई सवाल उठे थे। इसकी वजह ये थी कि वह पहले ही मिर्जापुर सीरीज में काफी चीजें देख चुके थे, ऐसे में उन्हें यह शक था कि मेकर्स फिल्म तो बना देंगे, लेकिन उसमें उनके देखने लायक क्या अलग होगा।

    शुक्रवार को पंकज त्रिपाठी-अली फजल की 'मिर्जापुर: द मूवी' का टीजर आया था, जो इस वक्त यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। मूवी के टीजर को अभी तक कई व्यूज मिल चुके हैं। अगर आपके मन में अभी भी इस फिल्म को लेकर प्रश्न उठ रहा है, तो जरा ये दमदार डायलॉग्स पढ़ लीजिए, खुद ब खुद एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी।

    मिर्जापुर: द मूवी में हैं जबरदस्त डायलॉग्स

    मिर्जापुर द मूवी के 2 मिनट 22 सेकंड के छोटे से टीजर में मेकर्स ने भर-भरकर डायलॉग्स डाले हैं, जो सीरीज में बोले गए संवादों से काफी अलग और सॉलिड है। खास बात ये हैं कि मेकर्स ने इसमें सिर्फ कालीन भैया-मुन्ना त्रिपाठी और गुड्डू पंडित के डायलॉग्स को ही हाइलाइट नहीं किया, बल्कि रवि किशन और जितेंद्र की भी पावर दिखाई। नीचे पढ़ें मिर्जापुर: द मूवी के 6 दमदार डायलॉग्स

    यह भी पढ़ें- गन, गद्दी और खूनी खेल! Mirzapur: The Movie से सामने आए कई पोस्टर, 'बब्बन बबुआ' बने रवि किशन ने लूटी महफिल

    _ - 2026-06-25T125428.689

    मिर्जापुर: द मूवी के डायलॉग्स

    • काबिल ओलाद बहुत मुश्किल से मिलती है और कभी-कभी नहीं भी मिलती।
    • आप हिस्ट्री उठाकर देख लीजिए, जितने भी गैंगस्टर लोग एम्बीशियस रहे हैं, सब साले टॉप पर पहुंचे हैं, नीचे से उठकर ऊपर गए हैं।
    • हमें एम्पायर चलाना नहीं है गुड्डू भैया...बनाना है।
    • ए नमक ले आओ रे...भैया नमक तो हम डाले थे, कम लग रहा है क्या...हम कब बोले कि खाने में डालना है।
    • सारी प्रजा को मार देंगे, तो राज किस पर करेंगे।
    • जानते हो ना किसकी मम्मी हैं हम? हमारा बाप कौन है, ये तो बहुत बार सुना था, लेकिन हम किसकी मम्मी हैं ये पहली बार सुना है।

    यूट्यूब पर भौकाल मचा रहा है मिर्जापुर: द मूवी का टीजर

    दो दिन पहले रिलीज हुए मिर्जापुर: द मूवी का टीजर यूट्यूब पर भौकाल मचा रहा है। पंकज त्रिपाठी की क्राइम थ्रिलर मूवी का टीजर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है, जिसे अभी तक 31 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। मिर्जापुर: द मूवी में इस बार पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा के अलावा रवि किशन और जितेंद्र कुमार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Teaser: खून से सनेगी मिर्जापुर की धरती, 'गद्दी' नहीं 'एम्पायर' का खेल, भौकाली है टीजर