Mirzapur The Movie Teaser: खून से सनेगी मिर्जापुर की धरती, 'गद्दी' नहीं 'एम्पायर' का खेल, भौकाली है टीजर
मिर्जापुर द मूवी का धमाकेदार टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इसे देखकर फैंस के रोंगटे खड़े होने वाले हैं, क्योंकि मूवी में इस बार 'मिर्जापुर' की नई कह ...और पढ़ें

मिर्जापुर का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज/ फोटो- Instagram
HighLights
मिर्जापुर की फिर से लिखी जाएगी नई कहानी
इस बार गद्दी तक नहीं सीमित होगा खूनी खेल
सिनेमाघरों में सितंबर में दस्तक देगी 'मिर्जापुर: द मूवी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जिस पल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, वो आखिरकार आ ही गया। मिर्जापुर में एक बार फिर से कालीन भैया-गुड्डू और मुन्ना भैया 'गद्दी' के लिए खून की नदियां बहाने को बिल्कुल तैयार हैं। मेकर्स ने 'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। जिससे ये साफ हो गया है कि इस बार खेल सिर्फ 'मिर्जापुर' की 'गद्दी' पर बैठने का नहीं है, बल्कि खुद का एम्पायर खड़ा करने का है।
मिर्जापुर: द मूवी का टीजर है भौकाल
एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर फैंस के दिमाग में यह सवाल काफ समय से घूम रहा था कि अब कहानी में क्या ही नया होगा। उनके इन सभी सवालों का जवाब उन्हें इस टीजर में मिलेगा, क्योंकि इसमें न सिर्फ नए किरदारों को मेकर्स ने शामिल किया है, बल्कि डायलॉग्स से लेकर कहानी तक में निर्देशक ने कई ऐसे पहलू डाले हैं, जो दर्शकों को एक्साइटेड करने के लिए काफी हैं।
2 मिनट 22 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत होती है, कालीन भैया के साथ, जो पूजा करते-करते बोलते हैं 'काबिल औलाद बहुत मुश्किल से मिलती है और कभी-कभी नहीं भी मिलती'। इसके बाद गुड्डू भैया की धमाकेदार एंट्री होती है, जो अपने टीजर पिता को कहते हैं कि 'आप हिस्ट्री उठाकर देख लो, जितने भी एम्बीशियस गैंगस्टर रहे हैं, सब टॉप पर पहुंचे हैं। इसके बाद मुन्ना भैया अपने उसी पुराने अंदाज में डायलॉग बोलते हुए एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। कालीन भैया-गुड्डू भैया और मुन्ना भैया आपको मिर्जापुर की उस पुरानी दुनिया की फिर सैर कराते हैं।
यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Teaser: खून से सनेगी मिर्जापुर की धरती, 'गद्दी' नहीं 'एम्पायर' का खेल, भौकाली है टीजर
वह 2018 में सीजन 1 से शुरू हुई टाइमलाइन से जुड़े रहते हुए, यह फिल्म बड़े पर्दे के लिए तैयार की गई एक कमाल की अनसुनी कहानी के साथ इस सागा को और आगे बढ़ाती है। हालांकि, असली सरप्राइज तो फिल्म में 'पंचायत' के सचिव जी लेकर आए हैं।
'गद्दी' नहीं 'एम्पायर' खड़ा करने पर बबलू पंडित की नजर
मिर्जापुर: द मूवी में न सिर्फ 'मुन्ना' की वापसी हुई है, बल्कि गुड्डू का छोटा भाई 'बबलू पंडित' भी लौट रहा है, जिसे सीरीज में विक्रांत मैसी ने निभाया था, लेकिन फिल्म में 'पंचायत' फेम जितेंद्र कुमार निभा रहे हैं और इस बार वह पक्के इरादे से लौटे हैं कि उन्हें और गुड्डू भैया को मिलकर 'कालीन भैया' का एम्पायर चलाना नहीं है, बल्कि खुद का एम्पायर खड़ा करना है। वह मिर्जापुर में कैसे अपना मास्टरमाइंड चलाकर एम्पायर बनाते हैं, यह तो 4 सितंबर को पता चलेगा। इन सितारों के अलावा रवि किशन भी मूवी में बिल्कुल फ्रेश और खतरनाक किरदार में होंगे, जो जले पर नमक छिड़कने में माहिर है।
खबरें और भी

मिर्जापुर: द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जिन्होंने इससे पहले क्राइम ड्रामा सीरीज का निर्देशन किया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार और रवि किशन के अलावा श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर और सोनल एस चौहान भी अहम भूमिका में हैं।