Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia Bhatt और रणबीर कपूर की बेबी गर्ल बताकर फेक वीडियो वायरल, पढ़ें पूरी खबर

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 11:18 AM (IST)

    Alia Bhatt Baby Girl Fake Video आलिया भट्ट की बेटी बताकर कई फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे है। हालिया फेक वीडियो में एक अस्पताल में एक औरत ...और पढ़ें

    Alia Bhatt Baby Girl Fake Video: आलिया भट्ट जल्द फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।
    Alia Bhatt Baby Girl Fake Video: आलिया भट्ट जल्द फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Baby Girl Fake Video: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 6 नवंबर को माता-पिता बने है। आलिया भट्ट ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की बेटी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है जो कि फेक है। अब एक और फेक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की को एक बेबी गर्ल को किस करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि यह वीडियो फेक है।

    आलिया भट्ट की बेटी बताकर कई फेक वीडियो वायरल किये जा रहे है

    सोशल मीडिया पर डॉ मोनिका चौधरी के नाम के अकाउंट से एक ट्वीट शेयर किया गया है। इसमें एक लड़की को एक क्यूट बेबी को अस्पताल के बेड पर लेटकर किस करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ लिखा गया है, 'कांग्रेचुलेशन आलिया, सो क्यूट बेबी गर्ल।' 

    यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan का ऋतिक रोशन की कजिन पशमीना रोशन से अफेयर?, सवाल पूछे जाने पर दिया जवाब?, पढ़ें पूरी खबर

    आलिया भट्ट ने ऐसे किसी भी वीडियो को शेयर नहीं किया है

    वीडियो देखकर ही लगता है कि यह फेक वीडियो है। इसके अलावा इसमें एक नवजात बच्ची के जिस प्रकार के हाव-भाव दिखाए गए है, वह कंप्यूटर से बनाए गए है। इसके अलावा ना ही आलिया भट्ट और ना ही उनके परिवार के किसी व्यक्ति ने ऐसे किसी भी वीडियो को शेयर किया है। इसके पता चलता है कि यह वीडियो फेक है। आलिया भट्ट के फैंस ने ऐसे कई कंप्यूटर जेनरेटेड पिक्चर और वीडियो बनाए हैं जो कि सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone, रणबीर कपूर और सोनम कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में पूरे हुए 15 वर्ष, इन फिल्मों ने दिलाई सफलता

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अभी तक अपनी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है और ना ही उन्होंने कोई तस्वीर शेयर की है। इस बीच आलिया भट्ट ने बेटी होने की खुशी में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, 'हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर, हमारी बेटी दुनिया में आ गई। वह बहुत ही जादुई लड़की है। हमें आशीर्वाद दीजिये कि हम माता-पिता बन गए हैं।'

    खबरें और भी