Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone, रणबीर कपूर और सोनम कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में पूरे हुए 15 वर्ष, इन फिल्मों ने दिलाई सफलता

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 10:03 AM (IST)

    Deepika Padukone 15 years in Bollywood सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण का कभी अफेयर रणबीर कपूर से था। हालांकि बाद में रणबीर कपूर का इन दोनों से अलग-अलग सम ...और पढ़ें

    Deepika Padukone 15 years in Bollywood: इन तीनों में एक बात खास है।
    Deepika Padukone 15 years in Bollywood: इन तीनों में एक बात खास है।

    नई दिल्ली, जेएनएन Deepika Padukone 15 years in Bollywood: दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और सोनम कपूर को 9 नवंबर को बॉलीवुड में 15 वर्ष पूरे हो गए। अब सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दीपिका पादुकोण ने शाह रुख खान की फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं संजय लीला भंसाली की सांवरिया से रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। आज इन दोनों फिल्म को रिलीज हुए 15 वर्ष पूरे हो गए हैं। 15 वर्ष कैसे बीत गये, यह पता ही नहीं चला।

    ओम शांति ओम और सांवरिया को रिलीज हुए 15 वर्ष पूरे हो गए हैं  

    सांवरिया जहां बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। हालांकि इससे रणबीर कपूर और सोनम कपूर के करियर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। दीपिका पादुकोण की फिल्म ओम शांति ओम ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया था। उनकी कड़ी मेहनत और लगन को काफी लोगों ने पसंद किया और आज वह बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक है। समय के साथ उनके अभिनय में भी निखार आया है।

    यह भी पढ़ें: Palak Muchhal Mithoon Wedding Photos: पलक मुच्छल और मिथुन ने लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें हुईं वायरल

    सोनम कपूर नीरजा, आई हेट लव स्टोरी और पैडमैन जैसी फिल्मों से हुई फेमस

    सोनम कपूर की लोकप्रिय नीरजा, आई हेट लव स्टोरी और पैडमैन जैसी फिल्मों के कारण हुई है। नीरजा ने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते थे। आई हेट लव स्टोरी में उनके साथ इमरान खान की अहम भूमिका थी। वहीं पैडमैन में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थी।

    यह भी पढ़ें: Varun Dhawan और अवनीत कौर ने स्टेज पर लगाए जमकर ठुमके, ट्रोल्स ने कहा- छोटी दिशा पाटनी

    रणबीर कपूर ने रॉकस्टार, बर्फी और यह जवानी है दीवानी में दिखाया कमाल

    रणबीर कपूर की लोकप्रिय फिल्मों में रॉकस्टार, बर्फी और यह जवानी है दीवानी जैसी फिल्में शामिल हैं। रॉकस्टार में उनके अलावा नरगिस फाखरी की अहम भूमिका थी। वहीं बर्फी में वह इलियाना डिक्रूज और प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने गूंगे-बहरे की भूमिका निभाई थी। दीपिका पादुकोण के साथ उन्होंने फिल्म यह जवानी है दीवानी की थी। 

    खबरें और भी

    दीपिका पादुकोण की फिल्में भी काफी पसंद की गई है

    दीपिका पादुकोण की पीकू, बाजीराव मस्तानी और यह जवानी है दीवानी काफी पसंद की गई है।