यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Palak Muchhal Mithoon Wedding Photos: पलक मुच्छल और मिथुन ने लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें हुईं वायरल
Palak Muchhal Mithoon Wedding Photos गायक पलक मुच्छल और संगीतकार मिथुन ने रविवार को शादी कर ली है। अब उनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Palak Muchhal Mithoon Wedding Photos: पलक मुच्छल और मिथुन ने शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पलक मुच्छल ने जहां लाल और गोल्डन कलर का बना हुआ ड्रेस पहन रखा है। वहीं मिथुन स्टाइलिश कुर्ता पजामा पहने नजर आए।
पलक और मिथुन को शादी की बधाई देने के लिए कई कलाकारों पहुंचे
पलक मुच्छल और मिथुन को शादी की बधाई देने के लिए कई कलाकारों ने रिसेप्शन में उपस्थिति दर्ज कराई है। इसके अलावा कई कलाकार बतौर अतिथि विवाह समारोह में पहुंचे हैं। इसमें कैलाश खेर और सोनू निगम का नाम भी शामिल है। सभी लोग इस अवसर पर काफी खुश नजर आए।

यह भी पढ़ें: Varun Dhawan और अवनीत कौर ने स्टेज पर लगाए जमकर ठुमके, ट्रोल्स ने कहा- छोटी दिशा पाटनी
पलक मुच्छल और मिथुन एक-दूसरे के साथ काम कर चुके हैं
पलक मुच्छल और मिथुन एक-दूसरे के साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने कई फिल्मों के लिए गाने बनाए हैं। दोनों ने पहली बार आशिकी 2 के लिए एक साथ काम किया था। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट भी कर रहे थे, ऐसी भी खबरें हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की थी। बहरहाल अब दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी कर ली है।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt को बेटी होने पर रणधीर कपूर ने कहा- ऋषि कपूर स्वर्ग में होंगे खुश, पढ़ें पूरी खबर
पलक मुच्छल ने अपनी मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें भी शेयर की थी
अब पलक मुच्छल और मिथुन ने शादी कर ली है। हाल ही में पलक मुच्छल ने अपनी मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें भी शेयर की थी। इसमें वह बहुत क्यूट लग रही थी। पलक मुच्छल और मिथुन को शादी के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पलक मुच्छल की आवाज काफी पसंद की जाती है। वह कई लोकप्रिय गानों को आवाज दे चुकी है। वहीं उन्होंने कई स्टेज शो में भी भाग लिया है। वहीं मिथुन भी कई फिल्मों में संगीत दे चुके है। वह ककी सिंगल भी बना चुके है।
