Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia Bhatt को बेटी होने पर रणधीर कपूर ने कहा- ऋषि कपूर स्वर्ग में होंगे खुश, पढ़ें पूरी खबर

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 08:44 PM (IST)

    Alia Bhatt Baby Girl आलिया भट्ट ने एक बेटी को रविवार को जन्म दिया है। इस पर खुशी जताते हुए रणधीर कपूर ने कहा कि उनके दिवंगत भाई ऋषि कपूर स्वर्ग में इस ...और पढ़ें

    Alia Bhatt Baby Girl: आलिया भट्ट को बेटी हुई है।
    Alia Bhatt Baby Girl: आलिया भट्ट को बेटी हुई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Baby Girl: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को रविवार को बेटी हुई है। अब इस पर रणधीर कपूर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि रणबीर कपूर के दिवंगत पिता ऋषि कपूर स्वर्ग में यह खबर सुनकर काफी खुश होंगे। 

    आलिया भट्ट ने अस्पताल में दोपहर 12:05 बजे एक बेटी को जन्म दिया

    गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने गिरगांव के एक अस्पताल में दोपहर 12:05 बजे एक बेटी को जन्म दिया। जैसे ही या खबर बाहर आई परिवार वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। रविवार की दोपहर को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेटी होने की घोषणा की। दोनों ने इसी वर्ष अप्रैल में शादी की थी। इसके 2 महीने बाद उन्होंने प्रेग्नेंट होने की घोषणा की।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    यह भी पढ़ें: Nora Fatehi ने रेड थाई हाई स्लिट गाउन पहनकर गिराई बिजलियां, हॉटनेस देख फैंस ने दबाई दांतों तले उंगलियां

    रणधीर कपूर ने कहा, 'आलिया और रणबीर ने परिवार में ढेरों खुशियां लाई हैं'

    एक्ट्रेस आलिया भट्ट को रविवार दोपहर को बेटी हुई है। इस अवसर पर उनके साथ नीतू कपूर और सोनी राजदान भी नजर आए। रणधीर कपूर ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'आलिया और रणबीर ने परिवार में ढेरों खुशियां लाई हैं। वह हमारे बच्चे हैं। हम उन्हें बहुत प्यार करते हैं। मुझे खुशी है कि उन्हें बेटी हुई। रणबीर और आलिया को मेरा ढेरों प्यार और आशीर्वाद। मेरा भाई ऋषि कपूर आज स्वर्ग में बहुत खुश होगा। हम चाहते हैं कि सभी लोग खुश रहे।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    यह भी पढ़ें: Palak Muchhal और मिथुन की आज होगी शादी, सलमान खान और जैकी श्रॉफ होंगे रिसेप्शन में शामिल

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेटी होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी बेटी होने की आधिकारिक घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। उन्होंने लिखा, 'हमारे जीवन की सबसे अच्छी खुशखबरी, हमारी बेटी आ गई है। वह बहुत ही मैजिकल गर्ल है। ढेरों प्यार रणबीर और आलिया।' आलिया भट्ट की पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। इनमें अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर जैसे लोग शामिल है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)