Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhindhora Baje Re Song Release: रणवीर और आलिया का 'ढिंढोरा बाजे रे' गाना रिलीज, झूमने पर मजबूर हुए लोग

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 24 Jul 2023 03:27 PM (IST)

    Dhindhora Baje Re Song Release फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का एक और नया गाना ढिंढोरा बाजे रे (Dhindhora Baje Re) रिलीज हो गया है। इस गाने का ट ...और पढ़ें

    Dhindhora Baje Re Song Release Photo Credit Instagram
    Dhindhora Baje Re Song Release Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. 'ढिंढोरा बाजे रे' गाना हुआ रिलीज
    2. आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का गजब डांस
    3. दुर्गा पूजा की थीम पर बना ये गाना

     नई दिल्ली, जेएनएन। Dhindhora Baje Re Song Release: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आने मोस्ट रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का एक और नया गाना  'ढिंढोरा बाजे रे'  (Dhindhora Baje Re) रिलीज हो गया है। इस गाने का टीजर कल यानी रविवार को जारी किया गया था, जिसमें मेकर्स ने खुलासा किया था कि सोमवार को यह गाना रिलीज किया जाएगा।

    दुर्गा पूजा थीम पर बना गाना

    3 मिनट 26 सेकंड के इस गाने को दुर्गा पूजा की थीम पर बनाया गया है। इस दौरान आलिया और रणवीर रेड कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। चारों तरह जश्न का माहौल है। मां दुर्गा का पंडाल लगा हुआ है, जहां रॉकी और रानी मां दुर्गा की एक विशाल मूर्ति के सामने डांस करते नजर आ रहे हैं। रणवीर-आलिया के अलावा हजारों की संख्या में बैकग्राउंड डांसर्स भी डांस करते नजर आ रहे हैं।

    रावल और भूमि त्रिवेदी ने दी अपनी आवाज

    इस गाने को फेमस सिंगर दर्शन रावल और भूमि त्रिवेदी ने अपनी आवाज में गया है। 'ढिंढोरा बाजे रे' का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे गए हैं। इस गाने को देखकर लीला भंसाली की फिल्म देवदास का गाना डोला रे डोला की याद जरूर आएगी।

    एडवांस बुकिंग भी हुई शुरू

    करण जौहर के डायरेक्शन में बनी इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। इस मूवी से करण जौहर 7 साल के बाद डायरेक्टर बनकर लौट रहे हैं। ऐसे में हर कोई इस मूवी का इंतजार कर रहा है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की टीम फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है और कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

    खबरें और भी

    इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर जहां एक अमीर पंजाबी लड़के की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। वहीं, आलिया भट्ट इसमें एक बंगाली लड़की का रोल निभाने वाली हैं।