Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RRKPK New Promo: रणवीर सिंह के लुक ने बढ़ाई सोशल मीडिया पर गर्मी, एक्टर की टोन्ड बॉडी पर फिदा हुए फैंस

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 24 Jul 2023 11:50 AM (GMT+05:30)

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Promo करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज को सिर्फ चार दिनों का वक्त बचा है। इस बी ...और पढ़ें

    Ranveer Singh in Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani New Promo
    Ranveer Singh in Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani New Promo

    HighLights

    1. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का नया प्रोमो आउट
    2. रणवीर सिंह ने फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी
    3. यूजर्स ने की रणवीर के लुक की तारीफ

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani New Promo: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने पिछले साल पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट से तहलका मचा दिया था। अब एक बार फिर अपनी बॉडी को लेकर ही रणवीर बहुत सारी अटेंशन हासिल कर रहे हैं।

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन में जुटे रणवीर सिंह ने सोमवार की सुबह अपना ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी मस्कुलर बॉडी देखने के बाद फैंस को हैरानी भी है और फिजिक के लिए उनकी तारीफ पर तारीफ भी किए जा रहे।

    रणवीर ने फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

    रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए 'मंडे मोटिवेशन' देने के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। यह मोटिवेशन 'रॉकी रंधावा' की तरफ से है, जो कि रणवीर सिंह के फिल्म में कैरेक्टर का नाम है। वीडियो की शुरुआत शर्टलेस रणवीर से होती है, जो नींद से उठकर अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते हैं। वह जिम करते हैं और क्लोजअप शॉट में उनके टोन्ड एब्स की झलक भी देखने को मिलती है।

    Instagram पर यह पोस्ट देखें

    Ranveer Singh (@ranveersingh) द्वारा साझा की गई पोस्ट

    इसके बाद वह शॉवर लेते हैं। तैयार होने के बाद शीशे में खुद को देखकर अलग-अलग पोज देते हुए रणवीर एक बार फिर अपने मसल्स को फ्लॉन्ट करते हैं। उनका फिगर देखने के बाद यकीनन की फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ गई है। एक्टर का ये वीडियो महज कुछ ही मिनटों में लाखों बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स रणवीर की तारीफ करते नहीं थक रहे।

    खबरें और भी

    दीपिका पादुकोण को पसंद आया रणवीर का वीडियो

    रणवीर के वीडियो को उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी पसंद किया है। इसके अलावा कमेंट सेक्शन में फैंस ने एक्टर के लिए तारीफों के पुल बांध दिए। एक यूजर ने 'मुंडे देसी' लिखकर फायर इमोजी बनाई। एक यूजर ने कमेंट किया, 'आप सेल्फ लव, फोकस, डेडिकेशन और पैशन का साइन हो।'

    गौरतलब है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। करण जौहर (Karan Johar) ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। पूरे सात साल बाद करण डायरेक्शन के क्षेत्र में वापस लौटे हैं।