Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Singh: मैथ में रणवीर सिंह को मिले थे इतने नंबर, जानकर उड़ जाएंगे होश, खुद एक्टर ने कर दिया खुलासा

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 21 Jul 2023 03:50 PM (IST)

    Ranveer Singh Math Result बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने मैथ्स के नंबर रिवील करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो ...और पढ़ें

    Ranveer Singh reveals his maths number. Photo-Instagram
    Ranveer Singh reveals his maths number. Photo-Instagram

    HighLights

    1. रणवीर सिंह को मैथ में मिले थे कितने नंबर?
    2. रणवीर सिंह ने अपने मैथ रिजल्ट का किया खुलासा
    3. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का प्रमोशन कर रहे एक्टर

     नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer Singh Math Result: रणवीर सिंह बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर हैं। उन्होंने अब तक इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। इन दिनों उनकी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की चर्चा है। इस बीच एक्टर ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के बीच अपने मैथ के रिजल्ट का खुलासा कर दिया है, जिसे जानकर उनके चाहने वाले हैरान हैं।

    रणवीर सिंह को मैथ में कितने नंबर मिले थे?

    रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। क्लिप में रणवीर अपने मैथ के नंबर्स बताते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर ने मीडिया के साथ बातचीत में बचपन की यादें शेयर की हैं और मैथ को अपना सबसे बड़ा दुश्मन भी बता दिया है। उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें मैथ में जीरो अंडा मिला था। यहां देखिए वीडियो।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    रणवीर हैं इंडस्ट्री के हीरो

    रणवीर सिंह को भले ही मैथ में जीरो मिला था, लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि आज वह इंडस्ट्री के हीरो हैं। रणवीर सिंह ने अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस बाद उन्होंने कई हिट फिल्में भी कीं और फ्लॉप भी।

    रणवीर सिंह की फिल्में

    रणवीर ने 'गोलियों की रासलीला राम लीला', 'गुंडे', 'लुटेरा', 'किल दिल', 'दिल धड़कने दो', 'बेफिक्रे', 'गली बॉय' और '83' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आखिरी बार एक्टर को रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में देखा गया था। जल्द ही वह करण जौहर निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगे।

    खबरें और भी

    रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म

    इन दिनों रणवीर सिंह अपनी को-स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ अपी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) का प्रमोशन कर रहे हैं। मूवी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया वेल एजुकेटेड और रणवीर कम पढ़े-लिखे लड़के का किरदार निभा रहे हैं।

    आलिया और रणवीर 'गली बॉय' के बाद फिर से पर्दे पर दिखाई देंगे। ट्रेलर रिलीज के बाद दर्शक उन्हें फिर से साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं।