यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani देख याद आ जाएगी 'कभी खुशी कभी गम', रणवीर सिंह ने RRKPK को लेकर किया दावा
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की लीड एक्टर्स आ ...और पढ़ें

HighLights
- कभी खुशी कभी गम की फील देगी RRKPK
- दो परिवारों की कहानी है RRKPK
- सात सालों बाद करण जौहर की वापसी
नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शक RRKPK की राह देख रहे हैं। वहीं, अब रणवीर सिंह ने फिल्म को लेकर ऐसा दावा कर दिया है कि लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का हाल ही में लेटेस्ट ट्रैक वे कमलिए सॉन्ग रिलीज हुआ है। गाने के रिलीज के लिए मेकर्स ने एक इवेंट भी ऑर्गेनाइज किया, जहां रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने शिरकत की। इस दौरान दोनों ने मीडिया से बातचीत भी की। एक्टर ने कहा कि RRKPK दर्शकों को कभी खुशी कभी गम वाली फील देने वाली है।
क्या बोले रणवीर सिंह ?
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर रणवीर सिंह ने कहा, "ये करण जौहर की उनकी स्टाइल वाली फिल्म है। फिल्म कभी खुशी कभी गम वाली फील वापस लाती है...ये एक मजबूत और जानबूझकर की गई कोशिश है। करण जौहर उस तरह का सिनेमा वापस ला रहे हैं, जिसे बड़े पर्दे पर देखकर हम बड़े हुए हैं। ये हमारी लाइफ का बहुत बड़ा हिस्सा रहा है।"
सात सालों बाद करण की वापसी
करण जौहर भी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान, कभी अलविदा ना कहना जैसी फिल्म बनाने के लिए जाने जाते है। अब रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का डायरेक्शन भी उन्होंने किया है। RRKPK के जरिए उन्होंने निर्देशक की कुर्सी पर सात सालों बाद वापसी की है। आखिरी बार उन्होंने फिल्म ऐ दिल है मुश्किल डायरेक्ट की थी।
खबरें और भी
कब रिलीज होगी फिल्म ?
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। RRKPK में एक बंगाली लड़की और पंजबी लड़के की लव स्टोरी दिखाई गई है, जिनके बीच दुश्मन परिवार बन जाता है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। इनके साथ फिल्म धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे गुजरे दौर के टॉप एकटर्स भी शामिल है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।