Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ve Kamleya: 'रॉकी और रानी...' का नया गाना OUT, अरिजीत-श्रेया की आवाज में 'वे कमलिया' सुन भर आएंगी आंखें!

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 18 Jul 2023 07:28 PM (GMT+05:30)

    Ve Kamleya Song Out रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का नया गाना फाइनली आउट हो गया है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म के गाने वे कमलिया रोमांटिक ...और पढ़ें

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Song Ve Kamleya OUT. Photo-Instagram
    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Song Ve Kamleya OUT. Photo-Instagram

    HighLights

    1. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का नया गाना रिलीज
    2. आलिया भट्ट-रणवीर सिंह का नया गाना है रोमांटिक प्लस इमोशनल
    3. वे कमलिया को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने दी है आवाज

     नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Song Ve Kamleya Out: करण जौहर निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के नए गाने 'वे कमलिया' (Ve Kamleya) का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार गाना रिलीज हो गया है।

    बीते दिनों करण जौहर ने 'वे कमलिया' के गाने पर अपडेट देते हुए कहा था कि यह सॉन्ग उनका फेवरेट है। आज यानी 18 जुलाई 2023 को यूट्यूब चैनल पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ये गाना रिलीज कर दिया गया है।

    वे कमलिया गाना हुआ रिलीज

    'वे कमलिया' गाना सुन आप पक्का आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के प्यार में खो जाएंगे। गाने की शुरुआत कपल के प्यार से होती है और एंड उनके अलग होने से। ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ इमोशनल भी है, जो शायद फैंस के आंखों में आंसू ला दे।

    अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने चलाया जादू

    इस गाने की लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखी है, जबकि गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम हैं। अरिजीत और श्रेया की आवाज का आखिर कौन नहीं दीवाना है। उनके गाए गाने ने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। अभी तक इस गाने को 167 लाख लोगों ने सुन लिया है और ये नंबर मिनटों में तेजी से बढ़ रहा है।

    खबरें और भी

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने

    'वे कमलिया' से पहले 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के दो गाने रिलीज हो चुके हैं। पहले गाना 'तुम क्या मिले' (Tum Kya Mile) रोमांटिक था, जिसे काफी पसंद किया गया था। वहीं, दूसरा गाना 'वट झुमका' था। ये दोनों गाने ही आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे थे। बता दें कि 'तुम क्या मिले' क भी अरिजीत और श्रेया ने ही गाया है।

    कब रिलीज होगी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'?

    आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी। करण जौहर निर्देशित फिल्म में जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी लीड रोल में हैं। इन दिनों आलिया और रणवीर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।