Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia And Ranveer Video: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने पूरी की फैंस की डिमांड, सेलेब्स ने किया ये काम

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 18 Jul 2023 05:00 PM (IST)

    Alia Bhatt Ranveer Singh Video फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) को लेकर काफी चर्चा में हैं । फिल्म के ट्रेलर से लेक ...और पढ़ें

    Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Photo Credit iNSTAGRAM
    Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Photo Credit iNSTAGRAM

    HighLights

    1. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का प्रमोशन कर रहे हैं आलिया-रणवीर
    2. आलिया-रणवीर प्रमोशन करने दिल्ली पहुंचे
    3. प्रमोशन के दौरान दोनों ने गाना गाया

    नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Ranveer Singh Video: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर से लेकर गाने सभी दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। ऐसे में अब दोनों स्टार्स अपनी मूवी का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में दोनों दिल्ली पहुंचे।

    दिल्ली पहुंचे आलिया और रणवीर

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) के दो गाने रिलीज हो चुके हैं। ऐसे में अब रणवीर और आलिया इस फिल्म का जमकर प्रमोशन भी करने निकल पड़े हैं। एक दिन में दो-दो शहर घूम रहे हैं। हाल ही में दोनों गुजरात और दिल्ली पहुंचे। सोशल मीडिया पर अब दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे दोनों एक दूसरे संग काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    रणवीर और आलिया ने गाया गाना

    दिल्ली प्रमोशन के दौरान आलिया और रणवीर के फैंस ने उनसे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने की डिमांड की। सभी जानते है कि आलिया एक अच्छी एक्ट्रेस के साथ-साथ अच्छी सिंगर भी है। एक्ट्रेस ने एक-दो गाने गए भी हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    ऐसे में अब फैंस ने उनसे भरे स्टेज पर गाना सुनाने कि डिमांड कर डाली, जिसे वो मना न कर सकी और उन्होंने अपनी आवाज में 'तुम क्या मिले' गाना गाया। बस जैसे ही आलिया गाना गाकर चुप हुई ही एक दो लाइन रणवीर सिंह ने भी अपनी आवाज में सुनाई।

    खबरें और भी

    शिफॉन साड़ी में छाई आलिया

    इस दौरान एक्ट्रेस मल्टी कलर की शिफॉन साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आई। इस लुक को पूरा करने के लिए आलिया ने बालों को खुला रखा, कानों में खूबसूरत झुमके पहने हुए थे। तो वहीं रणवीर सिंह के लुक की बात करें तो ब्लैक आउट फिट में काफी जच रहे थे।