Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RARKPK: रणवीर सिंह ने धर्मेंद्र संग काम करने का शेयर किया अनुभव, कहा- 'वो एक प्यारे और भावुक इंसान हैं'

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 19 Jul 2023 11:09 AM (IST)

    Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Song Ve Kamleya Released रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन में जुटे हुए हैं ...और पढ़ें

    Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Song Ve Kamleya Released, Instagram
    Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Song Ve Kamleya Released, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कुछ दिनों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर और कुछ गाने रिलीज किए गए थे। बीते दिन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का लेटेस्ट ट्रैक वे कमलिया भी रिलीज कर दिया गया है।

    रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फिल्म के प्रमोशन के साथ गाने वे कमलिया के लॉन्च में भी शामिल हुए। जहां दोनों ने मीडिया के साथ खूब मस्ती भी की। अब हाल ही में दोनों रॉकी और रानी की प्रेम की कहानी के प्रमोशन के लिए एक और इवेंट का हिस्सा बने, जहां रणवीर ने धर्मेंद्र के बारे में बात की और बताया कि उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद खास था।

    क्या बोले रणवीर सिंह ?

    धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए रणवीर ने कहा, "धर्मेंद्र जी एक प्यारे और इमोशनल इंसान हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ कई यादें सजोई है, जो हमेशा याद रहेंगी। मैंने बचपन से उन्हें देखा है और देखते हुए बड़ा हुआ हूं। उनके जैसे एक्टर के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है।"

    वे कमलिया सॉन्ग

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ये गाना रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के रोमांस और इमोशन को बयां कर रहा है। वे कमलिया को अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल, शादाब अफरीदी और अल्तमश अफरीदी ने गाया है। वहीं, लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम ने तैयार किया है।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी फिल्म

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का डायरेक्शन करण जौहर ने किया है। उन्होंने इस फिल्म के साथ सात सालों बाद डायरेक्शन की कुर्सी पर वापसी की है। फिल्म में आलिया और रणवीर के साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम किरदारों में हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    क्या है फिल्म की कहानी

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक फैमिली ड्रामा है। फिल्म में आलिया एक बंगाली लड़की रानी और रणवीर पंजाबी लड़के रॉकी के किरदार में हैं। दोनों की लव स्टोरी में विलेन परिवार वाले बन जाते हैं। घरवालों को मनाने के लिए रणवीर और आलिया एक- दूसरे के परिवार के साथ रहने का फैसला करते हैं, लेकिन परिवार भी अपनी पूरी कोशिश करता है इनकी हिम्मत तोड़ने के लिए। अब रॉकी और रानी एक- दूसरे को अपना बना पाएंगे या फिर परिवार मर्जी इन पर भारी पड़ जाएगी ये फिल्म रिलीज के साथ पता चलेगी।