Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RARKPK Promo: करण जौहर ने रिलीज किया 'रॉकी और रानी...' का नया प्रोमो, रणवीर सिंह की बात सुन छूट जाएगी हंसी

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 20 Jul 2023 04:15 PM (IST)

    Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Promo आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। दोनों अब त ...और पढ़ें

    Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani New Promo, Instagram
    Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani New Promo, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani New Promo: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कुछ दिनों में रिलीज होने वाली है। इस बीच अब फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर ने फिल्म का नया प्रोमो रिलीज किया है।

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया सीन गाने द झुमका के पहले का है, क्योंकि बैकग्राउंड एक जैसा है। वीडियो में आलिया भट्ट अपने एक सहकर्मी के साथ एक ग्रैंड लोकेशन पर एंट्री करती हैं।

    कैसा है नया प्रोमो ?

    रानी (आलिया भट्ट) को आते हुए देखकर रॉकी (रणवीर सिंह) बिना पूछे ही उनके गले लग जाते हैं। फिर साथ में आए शख्स को देखकर कहते हैं- 'सेफ्टी के लिए देखो भाई को साथ लेकर आई है।' इस पर आलिया कहती हैं कि ये उनके भाई नहीं, कलीग है।

    आलिया की छूटी हंसी

    रॉकी को इस अंग्रेजी शब्द का मतलब समझ नहीं आता। फिर वो पूछते हैं- 'मां की साइड से या पापा की साइड ?' रॉकी की ये बात सुनकर साथ आया शख्स हैरान रह जाता है तो वहीं, रानी की हंसी छूट जाती है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    क्या है फिल्म की कहानी ?

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक फैमिली ड्रामा है। फिल्म में आलिया एक बंगाली लड़की रानी और रणवीर पंजाबी लड़के रॉकी के किरदार में हैं। दोनों की लव स्टोरी में विलेन परिवार वाले बन जाते हैं। हालांकि, रॉकी और रानी हार नहीं मानते और अंत तक लड़ने का फैसला करते हैं। अब इनकी कहानी क्या मोड़ लेगी ये तो फिल्म रिलीज के साथ ही पता चलेगा।

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का डायरेक्शन करण जौहर ने किया है। उन्होंने इस फिल्म के साथ सात सालों बाद डायरेक्शन के मैदान में वापसी की है। फिल्म में आलिया और रणवीर के साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे वेटेरन एक्टर्स भी अहम किरदारों में हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।