'शर्मा जी की दुल्हनिया' बनने जा रही हैं Alia Bhatt की बेस्ट फ्रेंड, डायरेक्टर संग Akansha Ranjan रचाएंगी शादी
आलिया भट्ट की सहेली और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर का नाम इस वक्त शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। ...और पढ़ें

आकांक्षा रंजन कपूर की शादी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
आकांक्षा रंजन कपूर करेंगी शादी
इस डायरेक्टर संग कबूल किया रिश्ता
आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड हैं आकांक्षा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोनिका ओ माई डार्लिंग (2022) जैसी फिल्में और वेब सीरीज गिल्टी- ग्राम चिकित्सालय के जरिए फैंस का दिल जीतने वालीं आकांक्षा रंजन कपूर लेडी सुपरस्टार आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड हैं। मौजूदा समय में आकांक्षा का नाम उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बना हुआ है।
खबर है कि आकांक्षा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। वह अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और हिंदी सिनेमा के एक मशहूर फिल्ममेकर संग वेडिंग प्लान कर रही हैं। आइए मामले को थोड़ा औक विस्तार से समझते हैं।
आकांक्षा बनेंगी दुल्हनिया
बी टाउन एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा, जो गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (2020) और मिस्टर एंड मिसेज माही (2024) को डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं, अगले महीने शादी करने वाले हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार ये कपल अगले महीने 11 जुलाई को मुंबई में शादी करेगा, जिसके बाद 12 जुलाई को रिसेप्शन होगा। रिसेप्शन का आयोजन JW मैरियट होटल में होगा।
यह भी पढ़ें- Akansha Ranjan Kapoor: 'ग्राम चिकित्सालय' एक्ट्रेस ने विमेंस पर डे पर Egg Freezing जर्नी पर की खुलकर बात

बता दें कि आकांक्षा और शरण पिछले लगभग चार साल से साथ हैं और अब ये दोनों अपने रिश्ते को शादी का नाम देने जा रहे हैं। इनकी वेडिंग में करीबी दोस्तों और परिवार के लोग शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, कोई प्रिंटेड इनविटेशन कार्ड नहीं भेजे गए हैं, और शादी को जानबूझकर लो-की और प्राइवेट रखा गया है।
खबरें और भी

ने 2022 में शर्मा को डेट करना शुरू किया। इस कपल ने अपने रिश्ते को पब्लिक होने से पहले कई महीनों तक छिपाकर रखा और तब से ज्यादातर लो प्रोफइल बनाए रखा है, कभी-कभी इंडस्ट्री के इवेंट्स और छुट्टियों में एक साथ दिखाई देते हैं।
आकांक्षा ने कन्फर्म किया रिश्ता
निर्देशक शरण शर्मा संग अपने रिलेशनशिप की पुष्टि खुद आकांक्षा रंजन कपूर ने की है। हाल ही में ई टाइम्स को दिए गए लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने बताया है- हां, मैं शरण के साथ रिलेशनशिप में हूं। मैंने इस बात को कभी नहीं छिपाया कि मैं उन्हें डेट कर रही हूं, लेकिन मुझे अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं है। मालूम हो कि आने वाले समय में बतौर एक्ट्रेस आकांक्षा ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 में नजर आएंगी।