स्पाई थ्रिलर में दम दिखाएंगी आलिया भट्ट, आ गई Alpha के टीजर रिलीज की जानकारी?
Alpha Teaser: आलिया भट्ट और बॉबी देओल स्टारर अपकमिंग मूवी अल्फा के टीजर रिलीज को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है। ...और पढ़ें

अल्फा का टीजर अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
कब रिलीज होगा अल्फा का टीजर
आलिया भट्ट की अगली फिल्म अल्फा
बॉबी देओल निभाएंगे का विलेन का रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम बीते समय से यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर अल्फा को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस मूवी में आलिया के साथ अभिनेता बॉबी देओल, अनिल कपूर और शरवरी वाघ जैसे कलाकार नजर आएंगे।
इस दौरान अल्फा के टीजर रिलीज को लेकर ताजा अपडेट सामने आ रहा है। जिसके आधार पर हम आपको बताने जा आलिया की इस अपकमिंग मूवी का टीजर कब सामने आएगा।
कब रिलीज होगा अल्फा का टीजर
टाइगर, पठान और वॉर जैसी सफल स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी का निर्माण करने वाले यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली पेशकश अल्फा है। बहुत लंबे वक्त से अल्फा की बात की हो रही है और सबसे इसका आधिकारिक एलान हुआ है, फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'अल्फा' के सेट पर Alia Bhatt के साथ हुआ Bobby Deol का झगड़ा? एक्टर ने कहा- 'मैं भी हैरान था कि...'

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अल्फा का टीजर 10 जून 2026 को मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया जाएगा। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। इस मूवी में आलिया भट्ट का किरदार काफी अहम रहने वाला है। वह पहले हाफ में स्पाई एजेंट के किरदार में नहीं नजर आएंगी।

दूसरे हाफ में उनके रोल में फेरबदल देखने को मिलेगी। अभिनेत्री शरवरी वाघ खुफिया जासूस के रोल में मौजूद हैं और बॉबी देओल खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, अभी अनिल कपूर के रोल को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
खबरें और भी
ऐसे में अब सभी सिनेप्रेमियों को अल्फा के टीजर रिलीज का इंतजार है, 10 जून को ये साफ हो जाएगा कि इस स्पाई थ्रिलर में क्या कुछ खास होने वाला है और देखने को मिलेगा।
कब रिलीज होगी अल्फा
पहले आलिया भट्ट स्टारर अल्फा को बीते अप्रैल के महीने में रिलीज किया जाना था। लेकिन मेकर्स की तरफ से इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया और अब ये फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इतना ही नहीं इस साल की सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर अल्फा को जाना जा रहा है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी क्या कमाल दिखाएगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।