Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तीसरी बार बदली आलिया भट्ट की Alpha की रिलीज डेट, तय समय से पहले बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म?

    Updated: Sat, 30 May 2026 10:14 AM (IST)

    आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट तीसरी बार बदल गई है। अब यह फिल्म रिलीज डेट से तय समय पहले ही सिनेमाघरों में आ जाएगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट में बदलाव

    2. फिल्म किस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

    3. 'धमाल 4' के टलने से 'अल्फा' को मिला बेहतर मौका

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) स्टारर फिल्म 'अल्फा' (Alpha) की रिलीज डेट में काफी बदलाव देखने को मिला। पहले ये फिल्म पिछले साल रिलीज होने वाली थी। बाद में, फिल्म की रिलीज अप्रैल 2026 तक स्थगित कर दी गई। इसके बाद खबर आई कि इसे 10 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। अब लेटेस्ट जानकारी के अनुसार रिलीज डेट फिर से बदल दी गई है।

    अब कब रिलीज होगी अल्फा?

    बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार अल्फा की रिलीज डेट को एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है। अब ये फिल्म 3 जुलाई, 2026 को रिलीज होगी। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि 3 जुलाई को 'अल्फा' को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए परफेक्ट डेट है क्योंकि 'धमाल 4', जो उसी दिन रिलीज होने वाली थी अब 17 जुलाई तक पोस्टपोन कर दी गई है। 3 जुलाई को कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, इसलिए निर्माता आदित्य चोपड़ा को लगा कि 'अल्फा' को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए यही सही तारीख है।

    Alia (41)

    यह भी पढ़ें- 'बाहर 200 अफेयर...', पिता Mahesh Bhatt की दूसरी शादी पर बोलीं Pooja Bhatt, कहा- 'मेरी मां को नहीं छोड़ा'

    मेकर्स ने क्यों बनाया ये प्लान?

    अल्फा की रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने के बारे में बात करते हुए, एक ट्रेड एक्सपर्ट ने पोर्टल को बताया, "क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' भी 17 जुलाई को 'धमाल 4' के साथ रिलीज हो रही है। इस वजह से अल्फा को अब बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से खुलने के लिए दो सप्ताह का समय मिलेगा, खासकर इसलिए क्योंकि 10 जुलाई को कोई भी बॉलीवुड फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है।"

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Sharvari 🐯 (@sharvari)

    ऋतिक रोशन करेंगे कैमियो

    रिपोर्ट में कहा गया है कि अल्फा की रिलीज डेट पहले ही तय कर दी गई है, लेकिन निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। अल्फा, वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स के तहत बनी पहली फीमेल लीड फिल्म है। इस फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। खबरों के मुताबिक, ऋतिक रोशन फिल्म में कैमियो कर सकते हैं। यहां तक खबरें थीं कि शाहरुख खान भी अल्फा में पठान के रूप में कैमियो करेंगे, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

    यह भी पढ़ें- Karan Johar ने शाह रुख - आलिया समेत कई स्टार्स को किया अनफॉलो, सिर्फ Priyanka Chopra को छोड़ा; बताई वजह

    खबरें और भी