'बाहर 200 अफेयर...', पिता Mahesh Bhatt की दूसरी शादी पर बोलीं Pooja Bhatt, कहा- 'मेरी मां को नहीं छोड़ा'
एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने अपने पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की सोनी राजदान से दूसरी शादी को लेकर बात की है। ...और पढ़ें

पूजा भट्ट ने पिता की दूसरी शादी पर रिएक्ट किया। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महेश भट्ट अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने दो शादी की। उन्होंने मात्र 21 की उम्र में पहली शादी किरण भट्ट से की जिनसे उन्हें पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) और राहुल भट्ट हैं।
इसके बाद निर्देशक ने दूसरी शादी सोनी राजदान (Soni Razdan) से की। सोनी राजदान से निर्देशक को दो बेटियां आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) हैं। हाल ही में, पूजा ने पिता की दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की है।
पिता की दूसरी शादी पर बोलीं पूजा भट्ट
पूजा भट्ट ने विक्की लालवानी के साथ बातचीत में अपने पिता का पक्ष लिया और कहा, "क्या मैं ऐसा पिता चाहूंगी जो यह माने कि वह इंसान है, उसके प्यार में बदलाव आया है और जो उस औरत के साथ खड़े होने के लिए घर से बाहर निकल जाए जिससे वह मिला है? या मैं ऐसा पिता पसंद करूंगी जो समाज की खातिर मेरी मां के साथ एक ही छत के नीचे रहे, बाहर 200 अफेयर चलाए, लेकिन घर में सब लोग मिलकर एक दिखावटी 'सब ठीक है' वाला माहौल और चुप्पी बनाए रखें?"
यह भी पढ़ें- 'उसे वहीं रहना दो...' जब शराब पीकर घर आए थे Mahesh Bhatt, नाराज होकर पूजा भट्ट की मां ने बालकनी में कर दिया था लॉक
दूसरी शादी के लिए बदला था धर्म
महेश भट्ट ने बिना पहली बीवी को तलाक दिए सोनी राजदान से दूसरी शादी की थी। पूजा का कहना है कि पहली पत्नी को न छोड़ने के लिए ही उनके पिता ने इस्लाम धर्म अपनाया था।
खबरें और भी
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "उन्होंने मेरी मां को कभी नहीं छोड़ा। मुझे अपने पिता के बारे में एक बात पता है। एक बार वह किसी का हाथ थाम लेते हैं, फिर चाहे वह कोई भी हो, वह उसे कभी नहीं छोड़ते। यह बात उनकी जिंदगी की महिलाओं, उनके साथ काम करने वाले लोगों और जिन लोगों को उन्होंने तराशा और लॉन्च किया है, उन सभी पर लागू होती है। वह हमेशा साथ खड़े रहते हैं। उन पर भरोसा किया जा सकता है।"