Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूजा भट्ट ने Bobby Deol के साथ अपने रिलेशनशिप को बताया मैजिकल, बोलीं- 'उनसे प्यार न करने का कोई कारण...'

    Updated: Thu, 28 May 2026 05:30 PM (GMT+05:30)

    पूजा भट्ट ने हाल ही में विक्की लालवानी के साथ बातचीत में अभिनेता बॉबी देओल के साथ अपने पुराने रिश्ते को 'जादुई समय' बताया। उन्होंने कहा कि वे अलग-अलग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) की शादी को करीब 30 साल हो चुके हैं। हालांकि, तान्या से शादी से पहले बॉबी अभिनेत्री-निर्माता पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के साथ रिलेशनशिप में थे।

    विक्की लालवानी के साथ हाल ही में हुई बातचीत में पूजा ने बॉबी के साथ अपने रिश्ते को अपनी लाइफ का मैजिकल टाइम बताया। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वे आखिरकार अलग क्यों हो गए।

    यह भी पढ़ें- Kumar Sanu-अलका याग्निक के इस गाने को सुनकर आएगा दिल को सुकून, प्रियंका चोपड़ा भी विदेश में हुईं सुनने को मजबूर

    सपोर्टिव नहीं था पूजा भट्ट का ब्वॉयफ्रेंड 

    अपनी पहली फिल्म 'डैडी' के बाद महेश भट्ट की 'आशिकी' ठुकराने के बारे में बात करते हुए, पूजा ने बताया कि उन्हें अभिनय को करियर के रूप में अपनाने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय उनका जो ब्वॉयफ्रेंड था वो उतना सपोर्टिव नहीं था। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बॉबी देओल की बात कर रही हैं, तो पूजा ने स्पष्ट किया कि उनकी मुलाकात बॉबी से काफी बाद में हुई थी।

    Puja (4)

    उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें बॉबी से प्यार हो गया था। पूजा ने आगे कहा, "उनसे प्यार न करने का क्या कारण था? लेकिन हम दोनों अलग-अलग राहों पर चल पड़े। वह मेरी लाइफ का मैजिकल टाइम था, और उनके साथ समय बिताना एक अद्भुत अनुभव था।

    Bobby (21)

    पूजा ने की बॉबी की फिल्म की तारीफ

    लेकिन मुझे नहीं लगता कि आज बैठकर उनके साथ अपने रिश्ते के खत्म होने के कारणों पर चर्चा करना उचित है। जो हुआ सो हुआ। हमने कभी इस बात को नकारा नहीं। आज वह शादीशुदा हैं, बड़े हो चुके बच्चों के पिता हैं, और अपने करियर में एक शानदार नई ऊंचाई का आनंद ले रहे हैं। मुझे 'एनिमल' में उनका अभिनय बहुत पसंद आया। मेरे लिए, उन्होंने ही उस फिल्म को यादगार बनाया। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।"

    बॉबी ने 1996 में तान्या से शादी की। कपल के दो बेटे, आर्यमन देओल और धर्म देओल हैं। वहीं, पूजा ने 2003 में मनीष मखीजा से शादी की थी। हालांकि, 11 साल बाद दोनों अलग हो गए।

    यह भी पढ़ें- सुन सुन चोरी की धुन... 33 साल पहले Anu Malik ने चुराया ये हॉलीवुड सॉन्ग? अब हो रही फजीहत

    खबरें और भी