Alpha की रिलीज से पहले खुल गया राज, स्पाई थ्रिलर में जासूस नहीं बनेंगी Alia Bhatt?
बतौर अभिनेत्री करीब दो साल बाद आलिया भट्ट यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर अल्फा से सिनेमाघरों में वापसी करेंगी। ...और पढ़ें
-1779868840713_m.webp)
आलिया भट्ट का किरदार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
अल्फा में नजर आएंगी आलिया भट्ट
2 साल बाद बड़े पर्दे पर होगी वापसी
इस दिन रिलीज होगी स्पाई थ्रिलर अल्फा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन की लेडी सुपरस्टार के तौर पर आलिया भट्ट को जाना जाता है। फिल्म जिगरा की रिलीज के बाद से आलिया बड़े पर्दे से गायब हैं। लेकिन अपकमिंग फिल्मों को लेकर आलिया का नाम चर्चा में बना रहता है।
इस बीच खबर आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म अल्फा को लेकर आ रही है, जिसे कुछ महीनों बाद रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस मूवी में वह स्पाई एजेंट के कैरेक्टर में नजर नहीं आएंगी। आइए जानते हैं कि मूवी में उनका किरदार क्या होगा।
अल्फा में आलिया का रोल क्या?
राजी, हार्ट ऑफ स्टोन और जिगरा फिल्मों में एक्शन करने के बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट एक बार फिर से फिल्म अल्फा में एक्शन करती नजर आएंगी। यह फिल्म भी एक था टाइगर, पठान और वार की तरह यशराज फिल्म्स (वीआईआरएफ) की स्पाई (जासूसी) यूनिवर्स का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें- Samay Raina के 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में पहुंचीं Alia Bhatt? फिल्म के प्रमोशन के चक्कर में हुईं जमकर ट्रोल!

पिछले साल प्रदर्शित फिल्म वॉर 2 में भी अल्फा की शुरुआत की एक झलक दिखी थी। अब इस फिल्म से आलिया के भूमिका के बारे में जानकारियां सामने आ रही हैं। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में आलिया का पात्र पहले से ही भारतीय जासूस नहीं होगा।
खबरें और भी
-1779869283515.jpg)
आलिया फिल्म में एक ऐसी लड़की की भूमिका में होंगी, जिसे खलनायक ने इस उद्देश्य के साथ पाला होता कि वह बड़ी होकर उसके इशारों पर खतरनाक कामों के अंजाम दे सके। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म के पहले हाफ में वह ग्रे कैरेक्टर में दिखाई दे सकती हैं।
इस तरह से अल्फा की रिलीज से पहले आलिया भट्ट के किरदार को लेकर राज खुल गया है। फिल्म अल्फा में दूसरी अभिनेत्री शरवरी वाघ होंगी, जोकि जासूस की भूमिका में नजर आएंगी। आलिया की भूमिका शुरू से ही नायिका की नहीं होगी, बल्कि उसमें समय के साथ बदलाव आता है।
कब रिलीज होगी अल्फा
इस फिल्म में आलिया और शरवरी दोनों ही काफी एक्शन करती दिखेंगी, जबकि अभिनेता बाबी देओल मुख्य खलनायक तथा अनिल कपूर एक अहम भूमिका में दिखेंगे। आपको बता दें कि यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस अगली किस्त को 10 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
बॉबी देओल ने की आलिया की तारीफ
एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान हाल ही में बॉबी देओल ने अल्फा में आलिया भट्ट संग काम करने को लेकर अपना अनुभव साझा किया है और बताया है- पर्सनली मुझे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों पसंद हैं। एनिमल में मैं रणबीर संग स्क्रीन शेयर कर चुका हैं और अल्फा में मुझे ये मौका आलिया संग मिला है।