विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नो मेकअप लुक में Alia Bhatt ने काटा केक, पैपराजी संग Raha Kapoor की मम्मी ने सेलिब्रेट किया बर्थडे

Published: Fri, 15 Mar 2024 08:21 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2024 08:23 PM (IST)

Jigra फिल्म एक्ट्रेस आलिया भट्ट का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है। 15 मार्च को जन्मी आलिया को बर्थडे को ...और पढ़ें

सामने आईं आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें (Photo Credit-Instagram)
सामने आईं आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. पैपराजी संग मिलकर आलिया भट्ट ने मनाया जन्मदिन
  2. सामने आईं सेलिब्रेशन की आलिया की लेटेस्ट फोटो
  3. इस अंदाज में दिखीं आलिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को भट्ट परिवार में हुआ। ऐसे में आज रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अदाकारा का 31वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। पूरे दिन एक्ट्रेस के बर्थडे को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म रहा है।

तमाम फिल्मी सितारों ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को जन्मदिन की मुबारकबाद भी दी है। इस बीच उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आ गई हैं। जिनमें वह पैपराजी के साथ केक काटती हुई दिख रही हैं। इस दौरान राहा कपूर की (Raha Kapoor) मम्मी का नो मेकअप लुक सुर्खियों में आ गया है।

आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें आई सामने 

शुक्रवार के दिन आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर थे। ऐसे में अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अदाकारा की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आ गई हैं। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि आलिया पैपराजी के साथ मिलकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। 

इस दौरान आलिया ने उनके साथ केक कटिंग भी की है। खास बात ये है कि इन फोटो में अदाकारा नो मेकअप लुक में दिखाई दी हैं, जो चर्चा का विषय बन गया है। बिना मेकअप के भी आलिया इन तस्वीरों में हद से ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं। 

इसके अलावा पैप्स के साथ जिगरा एक्ट्रेस का बर्थडे सेलिब्रेशन करने का तरीका प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। जिसके चलते वह उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आलम ये है कि आलिया की इन फोटो पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। 

इस साल इस फिल्म में दिखेंगी आलिया 

बीते साल रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद आलिया भट्ट ने सिनेमाघरों से दूर बनी ली है। इस साल आलिया की मोस्ट अवेटेड फिल्म जिगरा को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि उनकी फिल्म जिगरा 27 सितंबर 2024 को थिएटर में दस्तक देगी

ये भी पढ़ें- जब Alia Bhatt ने ठुकरा दिया था इस सुपरहिट फिल्म का ऑफर, डायरेक्टर के मनाने के बाद फौरन चेंज किया प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।