Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बीच सड़क पर बहू Alia Bhatt पर प्यार बरसाती दिखीं नीतू कपूर, यूजर बोले- 'ओवरएक्टिंग की दुकान'

    Updated: Sun, 11 Feb 2024 08:34 PM (IST)

    Alia Bhatt Spotted With Family रविवार को आलिया भट्ट ने अपनी फैमिली वुमेन्स के साथ स्पेशल लंच किया जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मौक ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट और नीतू कपूर (Photo Instagram)
    आलिया भट्ट और नीतू कपूर (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Alia Bhatt Spotted With Family: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में काफी बिजी चल रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ वक्त थोड़ा कम गुजारती हैं। हालांकि, रविवार को आलिया भट्ट ने अपनी फैमिली वुमेन्स के साथ स्पेशल लंच किया, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    11 फरवरी को आलिया भट्ट बहन शाहीन भट्ट, मां सोनी राजदान और सासू मां नीतू कपूर के साथ मुंबई में लंच पर निकली थी। जहां पैपराजी ने इन्हें अपने कैमरे में कैद किया और खूब सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की। इस बीच एक मोमेंट ऐसा भी आया जहां सास नीतू ने अपनी प्यारी बहू पर खूब प्यार बरसाया।

    यह भी पढ़ें- Rishi Kapoor की गोद में पोती Raha Kapoor को देख भावुक हुईं नीतू कपूर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ये तस्वीर

    बहू के लाड करती दिखीं नीतू कपूर

    वीडियो में नीतू ने अपनी बहू को कार में बैठने से पहले खूब लाड प्यार करती नजर आई। इस दौरान सास बहू की जोड़ी ने कई यूजर्स की बोलती भी बंद कर दी। 'एनिमल' की स्क्रीनिंग के दौरान आलिया भट्ट और नीतू कपूर के बीच खटपट की खबर आई थी, लेकिन इस तरह की अफवाहों पर दोनों ने रोक लगा दी। सीऑफ करते वक्त दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और  गुडबाय किस भी किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    लोगों ने किया ट्रोल

    इस वीडियो पर कई लोगों ने आलिया और नीतू को ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, मुस्कान झूठी है। दूसरे यूजर ने लिखा, सास मीडिया के सामने ओवरएक्टिंग कर रही हैं और आलिया अंदर ही अंदर काफी कुछ कह रही है। तीसरे यूजर ने लिखा, ओवरएक्टिंग की दुकान है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Anant Ambani और Radhika की शादी में परफॉर्म करेंगे Alia-Ranbir, डांस रिहर्सल के लिए पहुंचे थे जामनगर