Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rishi Kapoor की गोद में पोती Raha Kapoor को देख भावुक हुईं नीतू कपूर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ये तस्वीर

    Updated: Sun, 11 Feb 2024 03:43 PM (IST)

    Rishi Kapoor And Raha Kapoor Photo आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने बीते साल दिसंबर में अपनी लाडली बेटी राहा कपूर का चेहरा मी ...और पढ़ें

    राहा कपूर और ऋषि कपूर (Photo Instagram)
    राहा कपूर और ऋषि कपूर (Photo Instagram)

    HighLights

    1. राहा कपूर की नई फोटो आईं सामने
    2. दादा ऋषि कपूर की गोद में दिखीं राहा
    3. नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Rishi Kapoor And Raha Kapoor Photo: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए साल 2022 में बेहद खूबसूरत रहा था। इस कपल ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी और नवंबर में बेटी राहा कपूर के पेरेंट्स भी बने थे। हालांकि, बेटी के जन्म के ठीक एक साल  बाद आलिया और रणबीर ने राहा के चेहरे से पर्दा उठाया था।

    25 दिसंबर के मौके पर इस कपल ने मीडिया और फैंस के साथ अपनी लाडली का चेहरा रिवील किया था। तब से राहा चर्चाओं में है। अब एक बार फिर नन्ही राहा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लेकिन ये फोटो कोई आम फोटो न होकर बेहद खास है। दरअसल,  इस तस्वीर में राहा कपूर (Raha Kapoor) दादा  ऋषि कपूर  (Rishi Kapoor) की गोद में नजर आ रही है।  

    यह भी पढ़ें- 'Raha Kapoor के पेरेंट्स आप पर गर्व है', संजय लीला भंसाली की Love And War को लेकर एक्साइटेड हुईं नीतू सिंह

    राहा और ऋषि कपूर की क्यूट फोटो

    आलिया भट्ट की मां और सास नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर एक फोटो को शेयर किया है, जिसमें राहा अपने दिवंगत दादा ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल, ये एक फैन द्वारा एडिट की गई तस्वीर है, जिसे देख नीतू और सोनी भावुक होती नजर आई।

    सोनी और नीतू कपूर की खुशी

    फोटो में पोती राहा कपूर और ऋषि का चेहरा डिजिटल तरीके से एडिट किया गया है। सोनी राजदान के बाद इस फोटो को नीतू कपूर ने भी शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, 'यह इतनी अच्छी एडिटिंग है कि यह हमारे दिलों को खुशी से भर दिया है...धन्यवाद।'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट की तरह नहीं, फैंस को परिवार के इस सदस्य की तरह लगी नन्ही 'राहा' की सूरत

    ऋषि कपूर पर गई है राहा ?

    राहा की जब पहली फोटो सामने आई थी तब से सोशल मीडिया पर ये चर्चा शुरू हो गई थी कि कपूर खानदान की नन्ही परी किस पर गई हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना था कि राहा अपने दादा ऋषि कपूर पर गई है।